ताजा खबर
‘वेलकम टू द जंगल’ का नया पार्टी ट्रैक रिलीज, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी ने बढ़ाया उत्साह   ||    पद्म भूषण सुमन कल्याणपुर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, संगीत जगत में शोक की लहर   ||    बेटे विहान की झलक के साथ कटरीना ने शेयर कीं खास तस्वीरें, फैंस ने कहा- 'परफेक्ट फैमिली मोमेंट'   ||    राख' का दमदार ट्रेलर जारी   ||    IPO को SEBI की मंजूरी के बावजूद अनलिस्टेड मार्केट में 30% टूटे Zepto के शेयर; जानें क्या है वजह   ||    हवाई सफर की डिमांड में आई सुस्ती, अप्रैल में घरेलू यात्रियों की संख्या 4.2% घटी   ||    भारत-यूएस ट्रेड टॉक की नई शुरुआत! दिल्ली में टेबल पर बैठेंगे दिग्गज, जानिए क्या है दांव पर   ||    Blinkit से ऑर्डर की दही खाकर बीमार हुआ शख्स! FSSAI ने कंपनी को भेजा नोटिस, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट   ||    6 माह में 97% महंगा हुआ 19 किलो का सिलेंडर, 5 KG के LPG में भी इजाफा   ||    पूर्वी भूमध्यसागर में भारतीय 'ब्रह्मोस' की धमक: ग्रीस और साइप्रस से संभावित मिसाइल सौदे ने बढ़ाई तुर...   ||   

नीट पेपर लीक केस में सीबीआई का शिकंजा तेज, डॉक्टर समेत कई लोग जांच के घेरे में

Photo Source : Google

Posted On:Friday, May 22, 2026

पुणे न्यूज डेस्क: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सीबीआई ने जांच का दायरा और तेज कर दिया है। गुरुवार को एजुकेशनल कंसल्टेंसी संचालक शुभम खैरनार, निलंबित जूनियर कॉलेज शिक्षिका मनीषा मंधारे, ब्यूटी पार्लर संचालिका मनीषा वाघमारे और लातूर के एक बाल रोग विशेषज्ञ जांच के केंद्र में आ गए। एजेंसी अब पूरे नेटवर्क से जुड़े मनी ट्रेल, डिजिटल फुटप्रिंट्स और संभावित लाभार्थियों की गहन जांच कर रही है।

सीबीआई ने पूछताछ के लिए शुभम खैरनार को पुणे बुलाया है। वहीं, मेडिकल प्रवेश परीक्षा से पहले कथित तौर पर प्रश्न पत्र लीक करने और उसे छात्रों तक पहुंचाने के मामले में मनीषा मंधारे और मनीषा वाघमारे से दोबारा पूछताछ की गई। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर किस तरह लीक हुआ और किन-किन लोगों तक पहुंचाया गया।

इस बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संसदीय समिति को बताया कि उसके सिस्टम से पेपर लीक होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं। हालांकि एजेंसी ने स्पष्ट किया कि मामले में अंतिम निष्कर्ष सीबीआई की जांच के बाद ही सामने आएगा। बता दें कि 22 लाख से अधिक छात्रों द्वारा दी गई नीट-यूजी परीक्षा को कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को रद्द कर दिया गया था।

सीबीआई अब लातूर के एक बाल रोग विशेषज्ञ की भूमिका की भी जांच कर रही है। आशंका है कि डॉक्टर ने अपने बच्चे के लिए सेवानिवृत्त केमिस्ट्री लेक्चरर प्रह्लाद विट्ठलराव कुलकर्णी के जरिए लीक प्रश्न पत्र हासिल किया था। जांच एजेंसी का मानना है कि कुलकर्णी इस पूरे रैकेट का अहम कड़ी हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कई अभिभावकों और बिचौलियों के बीच हुए आर्थिक लेनदेन, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल चैट्स की भी जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.