ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

केजरीवाल की जमानत याचिका पर ट्रायल कोर्ट में फैसला सुरक्षित, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 20, 2024

मुंबई, 20 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार हुए अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में लगातार दूसरे दिन सुनवाई हुई। जज न्यायबिंदु की वेकेशन बेंच ने ED और केजरीवाल की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। ED की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) एसवी राजू ने कहा कि ED ने हवा में जांच नहीं की है। केजरीवाल के खिलाफ पुख्ता सबूत है। उन्हें बेल नहीं मिलनी चाहिए। वहीं, केजरीवाल की ओर से पेश हुए वकील विक्रम चौधरी ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ पूरा केस सिर्फ कल्पना पर आधारित है। केजरीवाल को 21 मार्च को अरेस्ट किया गया था। 1 अप्रैल को वे तिहाड़ जेल भेजे गए। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को उन्हें अंतरिम जमानत दी थी। जमानत पर 21 दिन बाहर रहने के बाद 2 जून की शाम 5 बजे केजरीवाल ने तिहाड़ में सरेंडर किया था। बुधवार को केजरीवाल की न्यायिक हिरासत खत्म हुई थी, जिसे कोर्ट ने 3 जुलाई तक बढ़ा दिया था।

ईडी ने बीते दिन कहा था कि केजरीवाल ने अपनी पार्टी के लिए साउथ ग्रुप से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी। ईडी ने कहा था कि मामले में बतौर आरोपी नामजद आम आदमी पार्टी (AAP) कोई अपराध करती है तो इस पार्टी के प्रभारी को दोषी माना जाएगा। केजरीवाल ने साउथ ग्रुप से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी। AAP यह नहीं कह सकती कि केजरीवाल दोषी नहीं है। केजरीवाल के वकील ने ईडी के आरोपों पर कहा- CM के खिलाफ पूरा मामला बयानों पर आधारित है। उन्हें हैरानी नहीं होगी यदि कुछ और बयान सामने आए। दिल्ली CM की कोई आपराधिक हिस्ट्री भी नहीं है। ये बयान उन लोगों ने के हैं, जिन्होंने खुद को दोषी माना है। वे लोग संत तो है नहीं। ऐसा लगता है कि इनमें से कुछ को गिरफ्तार किया गया और जमानत देने का वादा कर बयान दिलवाए गए। साथ ही, केजरीवाल ने कोर्ट से मेडिकल एग्जामिनेशन के दौरान पत्नी की मौजूदगी की मांग की भी याचिका भी लगाई थी। इस पर भी कोर्ट में सुनवाई हुई। चौधरी ने कहा कि इस मामले में कोई पक्षपात नहीं होना चाहिए। जब भी कोई अस्पताल में भर्ती होता है तो उसकी पत्नी या उसके अटेंडेंट को भी जाने की अनुमति होती है। इसके बाद कोर्ट ने पूछा कि जेल अधिकारियों का मामले को लेकर क्या कहना है। केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने बताया कि जेल अधिकारी कह रहे हैं कि केजरीवाल को जेल के बाहर नहीं ले जाया जा रहा है, इसलिए पत्नी उनके साथ नहीं रह सकती, लेकिन मेडिकल जांच करने वाले डॉक्टर तो बाहर से आ रहे हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.