ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

जयपुर से बांदीकुई तक नया एक्सप्रेस-वे तैयार, कार चालकों को चुकाने होंगे 150 रुपए टोल टैक्स, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 3, 2025

मुंबई, 03 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर से बांदीकुई के बीच बनाए गए नए एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स की दरें तय कर दी गई हैं। करीब 66 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर कार चालकों को 150 रुपए का टोल चुकाना होगा, यानी प्रति किलोमीटर 2.27 रुपए की दर से टैक्स वसूला जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि इस हाईवे को इसी महीने यातायात के लिए शुरू कर दिया जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को जयपुर से सीधे जोड़ने के लिए तैयार किया गया है ताकि मौजूदा समय में दौसा के रास्ते जयपुर-आगरा हाईवे से होकर आने वाले वाहनों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से राहत मिल सके।

इस डेडिकेटेड एक्सप्रेस-वे पर चार स्थानों पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट बनाए गए हैं, जिससे यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाया जा सके। इसके जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से सीधे जयपुर पहुंचने का रास्ता आसान हो जाएगा। टोल दरों की बात करें तो हल्के कमर्शियल वाहन, मिनी बस और टेम्पो-ट्रैवल जैसी गाड़ियों को 245 रुपए, जबकि बस और बड़े ट्रक चालकों को 510 रुपए का भुगतान करना होगा। तीन धुरी वाले बड़े मालवाहक वाहनों से 555 रुपए और उससे बड़े वाहनों से 800 व 975 रुपए तक की वसूली की जाएगी। करीब 1368 करोड़ रुपए की लागत से बने इस 4 लेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इसे इसी महीने पब्लिक ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा, हालांकि इसकी सटीक तिथि की आधिकारिक घोषणा अब तक नहीं हुई है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.