ताजा खबर
गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||   

गोविंद देवजी मंदिर में भक्तिमय वातावरण में मनाई गई जलझूलनी एकादशी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 3, 2025

मुंबई, 03 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जयपुर के प्रसिद्ध गोविंद देवजी मंदिर में बुधवार को जलझूलनी एकादशी महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीमन्न माध्व गौड़ेश्वराचार्य महंत अंजन कुमार गोस्वामी की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने विधि-विधान से पूजन कराया। मंदिर में ठाकुर जी को नटवर वेश में सजाया गया। उन्हें लाल पोशाक पहनाई गई और गोचारण लीला से जुड़े आभूषण धारण करवाए गए। ग्वाल झांकी के बाद महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलझूलनी एकादशी का पूजन किया।

आरती के बाद तुलसी मंच की चार परिक्रमा की गई। शाम 4:45 से 5:15 बजे तक हुए विशेष अनुष्ठान में ठाकुर श्री सालिग्राम जी नारायण जी को खाट पर विराजमान कर मंदिर के दक्षिण-पश्चिमी चौक स्थित तुलसी मंच तक ले जाया गया। वहां पंचामृत से अभिषेक करने के बाद उन्हें चंदन का श्रृंगार किया गया। अंत में सालिग्राम जी को निज मंदिर में ठाकुर जी के समीप विराजमान किया गया। कार्यक्रम का समापन संध्या झांकी और आरती दर्शन के साथ हुआ, जिसमें भक्तों ने उत्साह और भक्ति भाव से भाग लिया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.