ताजा खबर
इमरान खान को तगड़ा झटका, PTI शासित खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लगाने की तैयारी में सरकार   ||    पाकिस्तान में सैन्य नेतृत्व को लेकर खड़ा हुआ संकट, आसिम मुनीर को CDF बनाने से पहले गायब हुए PM शहबाज   ||    ‘ड्रामा नहीं डिलीवरी, नारा नहीं नीति चलेगी…, संसद सत्र से पहले PM मोदी के विपक्ष को 5 बड़े संदेश   ||    संसद-राष्ट्रपति की मुहर…फिर आसिम मुनीर को क्यों नहीं मिल रहा पाकिस्तान का सबसे पावरफुल पद?   ||    दुनिया में बीजिंग के बड़े दावे हो गए फुस्स, मार्केट में नहीं बिक रहे चीन के हथियार   ||    बाड़मेर ने तय समय से पहले पूरा किया SIR का काम, टॉपर IAS टीना डाबी का जिला बना मिसाल   ||    Gita Mahotsav: हर स्कूल के बस्ते में हो गीता…CM मोहन यादव ने बताया लाइफ बैलेंस करना सिखाता है धर्मं ...   ||    अखिलेश का आरोप: UP हार के बाद बेचैन BJP, SIR के जरिए काटना चाह रही वोट   ||    Parliament Winter Session: ब्लास्ट में बचने से लेकर नॉनवेज छोड़ने तक… पीएम मोदी ने बताई उपराष्ट्रपति...   ||    खराब ट्रैफिक मैनेजमेंट-बेकार पुलिस… बेंगलुरु में क्यों परेशान हो गए सपा सांसद राजीव राय, CM को क्या ...   ||   

भारतीय नौसेना में शामिल हुआ पारंपरिक शैली में निर्मित INSV कौंडिन्य, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 21, 2025

मुंबई, 20 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय नौसेना का बेड़ा अब एक अनोखे और ऐतिहासिक पोत से समृद्ध हो गया है। सिलकर बनाया गया 'इंडियन नेवल सेलिंग वेसल (INSV) कौंडिन्य' मंगलवार को औपचारिक रूप से नौसेना में शामिल कर लिया गया। यह समारोह कर्नाटक स्थित कारवाड़ नेवल बेस पर आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस पोत का नाम प्राचीन भारतीय नाविक कौंडिन्य के सम्मान में रखा गया है, जिन्होंने कभी हिंद महासागर पार करते हुए दक्षिण-पूर्व एशिया तक की ऐतिहासिक यात्रा की थी। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि यह जहाज इस वर्ष के अंत तक गुजरात से ओमान तक के पारंपरिक समुद्री व्यापार मार्ग पर ट्रांस-ओशनिक यात्रा पर रवाना होगा। INSV कौंडिन्य की सबसे बड़ी विशेषता इसका पारंपरिक निर्माण है। आधुनिक तकनीकों से विपरीत, यह जहाज हाथ से सिले गए चौकोर पालों और स्टीयरिंग बोर्ड से युक्त है। पतवार के आविष्कार से पहले जहाजों को नियंत्रित करने के लिए स्टीयरिंग बोर्ड का ही इस्तेमाल किया जाता था। इसके पाल पर गंधभेरुंड (एक दैवीय पक्षी) और सूर्य की आकृतियाँ उकेरी गई हैं। इसके अलावा पोत के अग्रभाग (बो) पर नक्काशीदार शेर और डेक पर हड़प्पा सभ्यता की शैली में पत्थर का लंगर लगाया गया है।

इस ऐतिहासिक प्रोजेक्ट को संस्कृति मंत्रालय ने वित्तीय सहायता दी, और इसे नौसेना तथा होदी इनोवेशन के साथ मिलकर तैयार किया गया। जुलाई 2023 में सभी भागीदारों के बीच समझौता हुआ और 12 सितंबर को इसकी कील बिछाई गई। फरवरी 2025 में गोवा के होदी शिपयार्ड में इसे लॉन्च किया गया। केरल के पारंपरिक कारीगरों ने लकड़ी, नारियल के रेशों से बनी रस्सियों और सिंथेटिक सामग्री के इस्तेमाल से इस जहाज का निर्माण किया। इस परियोजना का नेतृत्व मास्टर शिपराइट बाबू शंकरन ने किया, जिनके निर्देशन में हजारों कारीगरों ने पारंपरिक तकनीकों का उपयोग करते हुए यह पोत तैयार किया। इसकी प्रेरणा अजंता की एक पेंटिंग से ली गई थी, जो भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास को दर्शाती है। यह जहाज न केवल तकनीकी रूप से बल्कि प्रतीकात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण है। इसमें किसी भी पुराने ब्लूप्रिंट या अवशेष की सहायता नहीं ली गई, जिससे इसे डिजाइन और बनाना और भी चुनौतीपूर्ण हो गया। नौसेना ने इसकी संकल्पना से लेकर निर्माण तक हर चरण में सक्रिय भूमिका निभाई। यह शिप विश्व में किसी भी नौसैनिक बेड़े का हिस्सा रहे पोतों से पूरी तरह अलग है। परियोजना के दूसरे चरण में इसे पारंपरिक समुद्री व्यापार मार्ग पर भेजा जाएगा और इसकी पहली यात्रा गुजरात से ओमान के लिए निर्धारित है, जिसकी तैयारियाँ जारी हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.