ताजा खबर
अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||   

वोटर लिस्ट गड़बड़ी को लेकर भाजपा ने सोनिया और राहुल गांधी पर साधा निशाना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 13, 2025

मुंबई, 13 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों के बीच भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि सोनिया गांधी का नाम दो बार भारत की वोटर लिस्ट में शामिल हुआ था, जबकि उस समय वह भारतीय नागरिक भी नहीं थीं। भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को दावा किया कि यह चुनावी कानून का स्पष्ट उल्लंघन है और यही कारण है कि राहुल गांधी हमेशा ऐसे मतदाताओं को वैध ठहराने के पक्ष में रहते हैं, जो अयोग्य या अवैध होते हैं।

मालवीय ने कहा कि सोनिया गांधी का नाम पहली बार 1980 में वोटर लिस्ट में जोड़ा गया, जबकि उस समय वे इटली की नागरिक थीं और गांधी परिवार प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आधिकारिक आवास 1, सफदरजंग रोड पर रह रहा था। बाद में 1982 में विरोध के चलते उनका नाम हटाया गया, लेकिन 1983 में फिर से लिस्ट में शामिल कर दिया गया। समस्या यह थी कि उस समय तक सोनिया को भारतीय नागरिकता मिली ही नहीं थी, क्योंकि उन्होंने 30 अप्रैल 1983 को भारतीय नागरिकता ग्रहण की थी। मालवीय ने सवाल उठाया कि आखिर उन्होंने राजीव गांधी से शादी के 15 साल बाद जाकर ही नागरिकता क्यों ली।

वहीं, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि रायबरेली में एक ही घर पर 47 वोटर रजिस्टर्ड हैं। उन्होंने कहा कि राहुल और सोनिया गांधी दो-दो बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन कभी इस गड़बड़ी पर ध्यान नहीं दिया। ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि वायनाड में भी वोटर्स की संख्या असामान्य ढंग से बढ़ाई गई है और राहुल ने इस पर कभी सवाल नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का हार का रिकॉर्ड रहा है और जब भी वे चुनाव हारते हैं तो EVM और मतदाता सूची पर दोष मढ़ते हैं।

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाती रही है। उन्होंने कहा कि कई बार कांग्रेस ने EVM पर प्रतिबंध की मांग की और बैलेट पेपर से मतदान की वकालत की, लेकिन असलियत यह है कि कांग्रेस आत्ममंथन करने के बजाय हार का ठीकरा चुनाव आयोग और संस्थाओं पर फोड़ती है। ठाकुर ने यहां तक कहा कि बिहार चुनाव में भी कांग्रेस को अपनी हार पहले से दिखाई दे रही है और इसीलिए वह विपक्षी दलों के साथ मिलकर झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1952 में कांग्रेस और सीपीआई ने मिलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को हराने में भूमिका निभाई थी और उसी समय कांग्रेस ने चुनावी भ्रष्टाचार की नींव रख दी थी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.