ताजा खबर
अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||   

फरीदाबाद में AC कंप्रेसर फटा, धुएं से दंपती और बेटी की मौत, बेटा खिड़की से कूदकर बचा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 8, 2025

मुंबई, 08 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार तड़के हुए हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। ग्रीनफील्ड कॉलोनी की एक चार मंजिला इमारत के पहले फ्लोर पर एसी का कंप्रेसर फटने से आग लग गई। इस आग का धुआं ऊपर के हिस्से में भर गया, जिससे दूसरे फ्लोर पर रह रहे सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू और बेटी सुजान की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं उनका बेटा आर्यन खिड़की से कूदकर किसी तरह बच निकला। हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ और जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक परिवार के तीन सदस्यों की जान जा चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, सचिन कपूर स्टॉक ट्रेडिंग का काम करते थे और अपने परिवार के साथ पिछले पांच साल से इस मकान में किराए पर रह रहे थे। हादसे वाली रात जब धुआं कमरे में भर गया तो परिवार ने छत की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण वापस लौट आए। इसी बीच सचिन, रिंकू और सुजान बेहोश हो गए। बेटा आर्यन हिम्मत जुटाकर खिड़की से कूद गया और घायल हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया।

फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाली रितु मलिक ने बताया कि उन्होंने कई बार बिल्डिंग मालिक राकेश यादव को खराब वायरिंग को बदलवाने की शिकायत दी थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। हादसे वाली रात भी उन्होंने सबसे पहले आग देखी और तुरंत परिवार को बाहर निकाला। चौथे फ्लोर पर रहने वाले रजत गोयल भी परिवार समेत नीचे आ गए थे। पड़ोसियों के मुताबिक सचिन की बेटी सुजान शिव नाडर स्कूल की छात्रा थी, जबकि बेटा आर्यन देहरादून में पढ़ाई करता था और हाल ही में बाढ़ की वजह से परिवार के पास आया हुआ था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.