ताजा खबर
पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||   

द पैराडाइस का टीज़र रिलीज हुआ

Photo Source :

Posted On:Monday, March 3, 2025

'द पैराडाइज' फिल्म के निर्माताओं ने फिल्म का एक बेहतरीन वीडियो जारी किया है। फिल्म का वीडियो काफी दमदार है। फिल्म में नानी ने अहमकिरदार अदा किया है। इस फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने निर्देशित किया है।

फिल्म 'द पैराडाइज' का हाल ही में जो वीडियो रिलीज किया गया है उसकी थीम डार्क है। फिल्म का वीडियो एक वॉइस ओवर से शुरू होता है। इसमेंएक महिला बोलती है 'इतिहास में सब लोगों ने तोते और कबूतरों के बारे में लिखा लेकिन उसी जाति में पैदा हुए कौओं के बारे में नहीं लिखा। येक्रोधित हुए उन कौओं की कहानी है। ये जमाने से बिछाई गई उन लाशों की कहानी है। मां की छाती से दूध नहीं निकला तो खून पिला कर परवरिशहुई उस जाति की कहानी है। एक जिसने आकर पूरी जाति में जोश लाया। थूके जाने वाले कौओं ने तलवार अपना ली। ये नुचे हुए कौओं को जोड़नेवाली एक औलाद की कहानी है। मेरा बेटा नायक बना वह कहानी है।'

'द पैराडाइज' फिल्म समाज से बहिष्कृत एक निडर नेता के नेतृत्व में उत्पीड़ित वर्ग के विद्रोह की कहानी है। जारी वीडियो में कई जगहों पर आग जलनेके दृश्य दिखाए गए हैं। इसके साथ कौओं के नाचने के दृश्य दिखाए गए हैं। वीडियो में कई जगहों पर लोग नाच रहे हैं, जश्न मना रहे हैं। वीडियो केआखिर में गोली चलने की आवाज आती है।

श्रीकांत ओडेला एक युवा निर्देशक हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'दसारा' से ही अपनी छाप छोड़ी थी, जिसमें नानी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्मएक जबरदस्त हिट साबित हुई और नानी को बॉक्स ऑफिस पर पहली बार 100 करोड़ की सफलता मिली। श्रीकांत अब एक बार फिर नानी के साथएक और पीरियड ड्रामा फिल्म 'द पैराडाइज' के लिए साथ आए हैं।

Check Out The Post:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.