ताजा खबर
नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    भीमा पाटस चीनी मिल में भीषण आग, ट्रक जलकर खाक   ||    नए शहरों को मेट्रो दर्जा मिलने से HRA पर मिलेगी ज्यादा छूट   ||    पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||   

युध्रा फिल्म से 'सोहनी लगदी' गाना हुआ रिलीज़

Photo Source :

Posted On:Monday, September 9, 2024

सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और मालविका मोहनन की फिल्म 'युध्रा' का इंतजार काफी बेसब्री से हो रहा है। इस हाई एक्शन थ्रिलर फिल्म काट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया और उसके बाद फिल्म के पहले गाने 'साथिया' में ऑडियंस ने सिद्धांत और मालविका की हॉट केमिस्ट्री देखी।आज मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'सोहनी लगदी' रिलीज़ किया है जो एक डांस नंबर है।

गाने की झलक को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए सिद्धांत ने लिखा, "सोहनी लगदी गाने पर थिरकने के लिए तैयार हो जाइये, गाना हुआ रिलीज़। #युध्रा आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 20 सितम्बर से। "

गाने में आप सिद्धांत और मालविका को डांस करते हुए देख सकते है। सिद्धांत के डांस स्टेप्स सभी को इम्प्रेस करने वाले हैं और जल्द ही यह गाना पार्टीएंथम बन जायेगा। सिद्धांत और मालविका को फिल्म में एक साथ देखने का उत्साह ऑडियंस के बीच काफी बढ़ता जा रहा है।

गाने को जैज़ धमी और सोना रेले ने गाया है और इसका म्यूजिक प्रेम और हरदीप ने दिया है। इसके बोल राज रणजोध ने लिखे हैं। गाने कोकोरिओग्राफ बोस्को सीजर ने किया है।

रवि उदयावर द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन, गजराज राव, राम कपूर और राघवजुयाल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर द्वारा निर्मित , युध्रा 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Check Out The Song:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.