ताजा खबर
गोकुळ दूध संघ अध्यक्ष चुनाव: सतेज पाटिल की मुंबई प्रेस कॉन्फ्रेंस और सरकार पर तीखा हमला   ||    विराट कोहली का 38वां जन्मदिन और विश्व क्रिकेट में उनका ऐतिहासिक कद   ||    सोनू सूद की टोपी बाजों की पंचायत ने जीता फैंस का दिल   ||    लडाकू के साथ फिर लौटेगी कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी   ||    गनमास्टर G9 में इमरान हाशमी का खूंखार अवतार आया सामने   ||    अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||   

अभिषेक बच्चन, मुझे तुम पर गर्व हैं - अमिताभ बच्चन

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 19, 2025

अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म 'बी हैप्पी' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और इसे काफी तारीफ मिल रही हैं। इसे लेकर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर बेटे अभिषेक बच्चन की खूब जमकर तारीफकर रहे हैं। बेटे की प्रतिभा देख उनकी छाती चौड़ी हो गई है। वे इतने खुश हैं कि उन्हें गर्व शब्द भी छोटा लग रहा है।

हाल ही में ताशकंद में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अभिषेक बच्चन फिल्म 'घूमर' के लिए सम्मानित हुए। इंटरनेशनल मंच पर बेटे कीयह सफलता देख बिग बी ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'अभिषेक, ताशकंद में तुम्हें सम्मानित किया जाना, तुम्हारे गानों केलिए वहां के लोगों का प्यार... एक पिता के रूप में मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है... और अब तुम्हारी नई फिल्म 'बी हैप्पी' नंबर 1 पर ट्रेंडकर रही है... सभी का आशीर्वाद और प्यार तुम पर बना रहे'।

बिग बी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि फेस्टिवल में अभिषेक बच्चन सभी से मिलते नजर आ रहे हैं। फिर वे मंचपर जाते हैं। बिग बी ने आगे लिखा है, 'फिल्म 'घूमर' ताशकंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में सेंटर स्टेज पर है। पीढ़ियों को प्रेरित करनेवाली फिल्म, सिनेमा की ताकत का जश्न मनाया जा रहा है'।

इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने एक और पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'पुत्र की प्रतिभाको सुन देखकर, एक पिता के लिए गर्व का शब्द छोटा पड़ जाता है। आभामंडल को शब्दों में नहीं बांधा जा सकता है। शब्दों में प्रतिभाकैद नहीं होती'।

Check Out The Post:-


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.