ताजा खबर
पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||   

नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी शहीद कपूर की देवा

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 27, 2025

एक्टर शाहिद कपूर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘देवा’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म इस साल की शुरूआत मेंसिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, अब अपनी रिलीज के लगभग दो महीने के बाद ‘देवा’ ओटीटी पर आने जा रही है।

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। इस बात की जानकारी खुद ओटीटी प्लेटफॉर्मनेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से एक पोस्ट शेयर कर दी है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “भसड़मचा, ट्रिगर चला.. देवा आ रहा है।” फिल्म के पोस्टर पर लिखा दिख रहा है 28 मार्च, जिससे जाहिर है कि फिल्म 28 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्मनेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘देवा’ में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े, प्रवेश राणा, मनीष वाधवा, गिरीश कुलकर्णी, गौरव मोरेऔर प्रवीण पाटिल अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईथी। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का ही मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद इन दिनों विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरीमुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं पूजा हेगड़े इन दिनों वरुण धवन के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.