ताजा खबर
पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||    बॉर्डर 2 का ‘घर कब आओगे’ गाना हुआ रिलीज़ से पहले चर्चा का केंद्र, जानिए कलाकार और रिलीज़ डेट   ||    ‘द राजा साब’ नया ट्रेलर रेलसी हुआ, प्रभास की रहस्यमयी और डरावनी वापसी, संक्रांति पर सिनेमाघरों में ध...   ||   

Bangladesh Political Crisis%3A बांग्लादेश में तख्‍तापलट, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, देश भी छोड़ा

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक, वह देश छोड़कर फिनलैंड जा सकती हैं, अगले कुछ दिनों तक उनके फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में रहने की उम्मीद है। आपको बता दें कि बांग्लादेश में दंगे भड़के हुए हैं, यहां बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. आज सुबह पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस झड़प में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुस गए

फिलहाल बांग्लादेश में कर्फ्यू लगा हुआ है, राज्य में सेना तैनात है. आपको बता दें कि प्रदर्शनकारी लगातार प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. जिसके बाद सोमवार दोपहर पीएम ने इस्तीफा दे दिया और वह देश छोड़कर चली गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद प्रदर्शनकारी पीएम हाउस में घुस गए हैं.

सेना प्रमुख ने अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की

देश के सेना प्रमुख वकार-उज़-ज़मां ने अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की है. इस समय बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर आगजनी और हिंसा हो रही है. देश में कानून व्यवस्था की हालत खराब है. प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक संपत्तियों में आग लगा दी है. आपको बता दें कि यहां छात्र आरक्षण को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

Posted On:Monday, August 5, 2024


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.