ताजा खबर
2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||   

फिल्म रिव्यु - Vikram Vedha



पैसा वसूल है ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ‘विक्रम वेधा’


Posted On:Thursday, October 13, 2022


न‍िर्देशक जोड़ी पुष्‍कर और गायत्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘विक्रम वेधा’ रिलीज हो चुकी है. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की जोड़ी पर्दे पर आमने-सामने नजर आ रही है. इस फिल्‍म को लेकर लंबे समय से दर्शकों में उत्‍साह बना हुआ था और ट्रेलर के बाद तो ये एक्‍साइटमेंट और भी बढ़ गया है. ये फिल्‍म तम‍िल की इसी नाम की फिल्‍म का हिंदी रीमेक है ज‍िसमें आर. माधवन और व‍िजय सेतुपति की धमाकेदार जोड़ी नजर आई थी. अब ह‍िंदी में माधवन के क‍िरदार में सैफ और व‍िजय के क‍िरदार में ऋतिक रोशन तड़का लगा रहे हैं. यही वजह है कि फिल्‍म के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है ह‍िंदी दर्शकों के सामने इस कहानी को इस अंदाज में परोसना कि हर कोई तालियां बजाने पर मजबूर हो जाए. आइए बताते हैं आपको क‍ि ये फिल्‍म आपको ताल‍ियां बजाने के ल‍िए क‍ितना मजबूर करेगी.

क्या है फिल्म की कहानी?

कहानी का सेंटर लखनऊ है, जिसमें कुछ हिस्सा कानपुर का भी है. इस फिल्म की शुरुआत एसएसपी विक्रम यानी सैफ अली खान से होती है, जो कि एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है और अपने करियर में वो 18 लोगों की जान ले चुका है, लेकिन अब उसकी स्पेशल टीम को बस एक ही आदमी की तलाश है. वो आदमी थोड़ा शातिर और निडर भी है और खूंखार भी. हैवानियत का दूसरा नाम है वो, जिसके बारे में काफी दूर तक चर्चा है. नाम है वेधा यानी ऋतिक रोशन.

वेधा उस इलाके के एक बड़े बाहुबली परशुराम के लिए काम करता है और परशुराम के सिर पर एक नेता का हाथ है. लेकिन वेधा का बढ़ता कद लोगों को हजम नहीं होता और फिर आपस में ही गैंगवार शुरू हो जाती है. जिसके बाद एसटीएफ का गठन किया जाता है. वेधा की तलाश विक्रम और उसकी टीम काफी अरसे से कर रही है. लेकिन वेधा को पकड़ने के क्रम में उन्होंने कई सारे गुंडों को मौत के घाट उतार दिया. वो वेधा के लिए जाल बिछाने जाता ही है कि वेधा खुद ही विक्रम के सामने आ जाता है.

जिस तरह से बेताल के सवाल से विक्रम धर्मसंकट में पड़ जाते हैं, वैसे ही वेधा भी विक्रम को एक कहानी सुनाकर उसे धर्मसंकट में डाल देता है. वेधा अपनी कहानियों के जरिए विक्रम को अपनी दुनिया में ले जाता है. ये फिल्म ढेर सारे ट्विस्ट्स और टर्न्स के साथ शॉकिंग और दिलचस्प डिटेल्स से भरा हुआ है. विक्रम की पत्नी का किरदार प्रिया यानी राधिका आप्टे निभा रही है. इन दोनों की खुशहाल जिंदगी में भी आग वेधा ही लगाता है. प्रिया पेशे से वकील है.

कमाल की है ऋतिक, सैफ और बाकी कलाकारों की एक्टिंग

पहली बार ऋतिक रोशन एक निर्दयी और खूंखार गैंगस्टर के रूप में नजर आए हैं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को लोग बेहद पसंद करेंगे. उनकी मेहनत भी साफ तौर पर नजर आती है. इस फिल्म में ऋतिक को वेधा के रूप में आप तीन अलग-अलग रूपों में देख पाएंगे. कुल मिलाकर कहें तो ऋतिक रोशन फिल्म में छा गए हैं. वहीं, सैफ अली खान ने भी विक्रम के किरदार को बखूबी निभाया है. राधिका आप्टे यानी प्रिया विक्रम की पत्नी के किरदार में हैं. सैफ के साथ उनकी केमिस्ट्री बहुत ही अच्छी नजर आई. इस फिल्म में शारिब हाशमी, रोहित सराफ, योगिता बिहानी और सत्यदीप मिश्रा जैसे कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है.

क्यों देखें यह फ़िल्म

फिल्म की कहानी को डायरेक्टर पुष्कर और गायत्री ने बहुत ही अच्छे तरीके से लिखा है. साल 2017 में इसका तमिल वर्जन आया था. फिल्म की कहानी आपको एक के बाद एक अलग राइड पर ले जाती है, जिसे देखने के बाद आप अपनी सीट छोड़ नहीं पाएंगे. इसका बैकग्राउंड स्कोर और गाने कमाल के हैं वहीं फिल्म में एक्शन भी कमाल का है और कैमरामैन ने भी फिल्म में अच्छा काम किया है. रेलवे यार्ड वाला सीक्‍वेंस तो शानदार है. दरअलस एक्‍शन फिल्‍में अक्‍सर तकनीक की जीत और द‍िमाग-लॉज‍िक की हार वाले कॉन्‍सेप्‍ट के साथ आती हैं. पर ‘व‍िक्रम वेधा’ की सबसे अच्‍छी बात ये है कि यहां स‍िर्फ बेतुका एक्‍शन नहीं है, बल्कि माइंडगेम्‍स की एक खतरनाक पर मजेदार दुनिया है, ज‍िसमें दर्शकों को खूब मजा आएगा. आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए.


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !


मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.