ताजा खबर
2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||    बोरीवली बस डिपो विवाद: बीएमसी, कानूनी लड़ाई और सुप्रीम कोर्ट का हस्तक्षेप   ||    अमेरिकी मिडटर्म चुनाव और ट्रंप की पार्टी को झटका: राजनीतिक समीकरणों में बदलाव   ||    Gold Price Outlook: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में नरमी, खरीदारों के लिए क्या हैं संकेत?   ||   

Film Review - पुष्पा द राइज



पुष्पा द राइज' में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज नामक ऐसा किरदार निभाया है जिसकी अकड़ ही फिल्म की जान है


Posted On:Tuesday, April 19, 2022


बाहुबली की ऐतिहासिक सफलता के बाद बड़े बजट की ऐसी फिल्मों की संख्या बढ़ गई जिसमें कहानी पर भारी कैरेक्टर होता है। केजीएफ में रॉकी के रूप में ऐसा किरदार नजर आया और अब 'पुष्पा द राइज' में अल्लू अर्जुन ने पुष्पा राज नामक ऐसा किरदार निभाया है जिसकी अकड़ ही फिल्म की जान है। पुष्पा द राइज़ की कहानी केजीएफ जैसी ही लगती है, सिर्फ बैकड्रॉप बदल दिया गया है। चंदन की लकड़ी की तस्करी पर बनी इस फिल्म से दर्शकों को बहुत उम्मीद हैं। तो कैसी है अल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और सुनील की फिल्म पुष्पा, आइए यहां जानते हैं।

कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो पुष्पा राज (अल्लू अर्जुन) एक शातिर लाल चंदन की लकड़ी का तस्कर है जो सिंडिकेट में रैंकों के माध्यम से तेजी से आगे बढ़ता है. इस दौरान उसका पुलिस डिपार्टमेंट से भी पाला पड़ता है. ये फिल्म तिरुपति की पृष्ठभूमि पर बनी है. इस फिल्म में रश्मिका ने अल्लू अर्जुन की प्रेमिका का किरदार निभाया है. इस तस्करी की साजिश का क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी.

रिव्यू

पुष्पा की बात करें तो ये फिल्म एक्शन और डायलॉग से भरपूर है. अल्लू अर्जुन वन मैन आर्मी की तरह फिल्म से सभी का दिल जीतते नजर आए हैं. उनकी बॉडी लैंग्वेज, डायलॉग डिलिवरी, एक्शन शानदार है. फिल्म एक्शन से भरपूर है. एक्शन सीन्स रोहित शेट्टी की फिल्म की तरह धमाकेदार हैं. अल्लू और रश्मिका की लव स्टोरी काफी एंटरटेन करती है. खास कर इंटरवेल के बाद के कुछ सीन्स बहुत ही शानदार हैं.

एक्टिंग

रश्मिका मंदाना का फिल्म में लुक काफी अलग है. मगर वह लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आई हैं. पुष्पा द राइज वन मैन आर्मी लगी है. पूरी फिल्म में अल्लू अर्जुन ही नजर आए हैं. उनकी बॉडी, डायलॉग डिलीवरी और एक्शन काफी शानदार है.फहाद फासिल की एंट्री फिल्म के आखिर में होती है मगर उन्होंने थोड़े ही समय में अपना प्रभाव ऑडियन्स पर छोड़ दिया है.

क्यों देखें

अल्लू अर्जुन की एक्टिंग, लव ट्रैक, एक्शन सीन्स और फराद की एंट्री के लिए ये फिल्म आप देख सकते हैं. अल्लू अर्जुन की बॉडी लैंग्वेंज काफी शानदार नजर आई है. एक्शन से भरपूर इस फिल्म को जरुर देखने जाना चाहिए. अल्लू अर्जुन लंबे समय के बाद फिल्म लेकर आए हैं साथ ही एक नई जोड़ी फिल्म में देखने को मिली है.


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !


मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.