ताजा खबर
Fact Check: क्या बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की हो गई घोषणा? जानें क्या है दावे का पूरा सच   ||    इतिहास में 8 जुलाई: जानिए इस तारीख से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं   ||    Love Rashifal: चंद्र गोचर के प्रभाव से 3 राशियों की लाइफ में खिलेंगे प्यार के फूल, कम होंगी दूरियां   ||    वियान मुल्डर ने इस व्यक्ति के कहने पर नहीं तोड़ा ब्रायन लारा का नाबाद 400 रनों का रिकॉर्ड, हुआ बड़ा खु...   ||    IND vs ENG: MCC ने आलोचकों की बोलती की बंद, जो रूट के विकेट पर नो बॉल नहीं देने के विवाद पर दी सफाई   ||    यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के मामले में FIR हुई दर्ज, पीड़िता ने जड़े गंभीर आरोप   ||    सिर्फ 121 रुपये रोजाना और बेटी की शादी तक मिलेंगे 27 लाख! कमाल है LIC की ‘कन्यादान पॉलिसी’   ||    अडानी पावर की 4,000 करोड़ की डील; कंपनी ने पूरा किया विदर्भ पावर का अधिग्रहण   ||    Gold Rate Today: फिर से चढ़ गए गोल्ड के भाव, 1 लाख के करीब पहुंची कीमत, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट   ||    पुणे में IT प्रोफेशनल ने दोस्त पर लगाया दुष्कर्म का झूठा आरोप, पुलिस जांच में खुली सच्चाई   ||   

Film Review - त्रिभंगा



मां और बेटी के रिश्ते पर बनी खूबसूरत कहानी है, मूवी में काजोल ने फूंकी जान


Posted On:Tuesday, February 23, 2021


बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की फिल्म त्रिभंगा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में काजोल के अलावा मिथिला पालकर, तन्वी आजमी, कुणाल रॉय कपूर जैसे सितारों ने काम किया है। फिल्म में तीन पीढ़ियों के मां-बेटी के बीच बनते-बिगड़ते रिश्ते के जरिए खूबसूरती से पिरोया गया है।

कहानी
यह फिल्म अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नयनतारा आप्टे (तन्वी आजमी), एक्ट्रेस और ओडिशी डांसर अनुराधा आप्टे (काजोल) और माशा मेहता (मिथिला पालकर) के रिश्तों की कहानी है। नयन और अनु अपनी शर्तों पर जिंदगी जीते हैं। उन्होंने कई बार समान की मान्यताओं और रूढ़ियों के खिलाफ जाकर काम किया है। दोनों ने समाज में अपनी प्रतिभा और जिद से जगह बनाई है। अनुराधा एक रूसी युवक के साथ लिव-इन में रह कर प्रेग्नेंट हो जाती है। वह बच्ची को जन्म देती है, लेकिन कभी शादी नहीं करती। अनुराधा और नयनतारा का जीवन कभी स्थिर नहीं रहा। दोनों के जीवन में पुरुष आते-जाते रहे, लेकिन माशा ऐसी नहीं है। नानी और मां की टूटी-बिखरी जिंदगी को देखने के बाद माशा अपने और अपने बच्चे के लिए एक स्थिर जिंदगी चाहती हैं। फिल्म के आखिर में तीनों की जिंदगी किस मोड़ पर आकर ठीक होती है, यह जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !


मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.