ताजा खबर
मुझे शादी करोगी के 21 साल पुरे हुए, अनीज़ बज़्मी ने लिखा एक शानदार पोस्ट!   ||    ऋषभ शेट्टी की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ हुआ   ||    डी54 की शूटिंग कर रहे हैं धनुष   ||    नई रिलीज़ डेट के साथ परम सुंदरी का फर्स्ट सिंगल हुआ रिलीज़!   ||    संगीत, यादें और एक खास सरप्राइज़ के साथ सोनू निगम ने मनाया अपना 52वां जन्मदिन   ||    शेखर कपूर ने किया AI-निर्मित साइंस-फिक्शन सीरीज़ वॉरलार्ड का भव्य ऐलान!   ||    Terrorist Attack: अफ्रीका के बुर्किना फासो में आतंकी हमला, सैन्य अड्डे पर मारे गए 50 सैनिक   ||    भारत पर 25% तक टैक्स लगा सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिया ये संकेत, क्या बढ़ जाएगा एक्सपोर्ट?   ||    NISAR Launching LIVE Updates: मिशन में इसरो के लगे 788 करोड़, दुनिया का पहला डबल फ्रीक्वेंसी रडार वा...   ||    Russia Earthquake LIVE Updates: जापान में आई खतरनाक सुनामी, 9 लाख लोगों को शहर खाली करने का आदेश   ||   

भगवान गणेश जैसी शक्ल वाले बच्चे ने क्या सच मूच लिया था जन्म ? सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का सच |

Photo Source :

Posted On:Monday, April 19, 2021

गणपति जैसी शक्ल वाले बच्चे ने जन्म लिया ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी | अनोखे बच्चे के चेहरे पर नाक की जगह पर हाथी की सूंड़ जैसी एक आकृति बनी हुई थी | लोग इस तस्वीर को शेयर कर जय श्री गणेशाय नम: लिख रहे थे | कुदरत का करिश्मा बताते हुए लोगों ने फोटो को जमकर वायरल कर दिया | ‘गणपति जैसे चेहरे वाले बच्चे ने लिया जन्म’ फेसबुक यूजर सुजीत मुखिया ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा | बहुत सारे लोग इस बात को सच मान रहे थे कि भगवान गणपति की शक्ल वाला बच्चा पैदा हुआ है। ये दावा करने वाले लोग इस बच्चे को गणपति का आशीर्वाद बता रहे थे । हालांकि बच्चे के जन्मस्थान और तारीख से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी।

परन्तु पड़ताल में पाया गया कि भगवान गणपति जैसे दिखने वाला बच्चा कोई असली बच्चे की फोटो नहीं है बल्कि ये एक कलाकृति की फोटो है , जिसे ऑस्ट्रेलिया की कलाकार पैट्रिशिया पिकासिनी ने बनाया था। ‘ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न से ताल्लुक रखने वाली आर्टिस्ट पैट्रिशिया पिकासिनी के जरिए बनाया गया यह आर्टवर्क मानव और पशुओं के म्यूटेशन का रूप है। इसको इंसानों के बाल, फाइबर स्टील से बनाया गया है” ऐसा दी गार्डियन की वेबसाइट पर ६ अक्टूबर २०१७ में अपलोड हुए आर्टिकल में लिखा गया था | गार्डियन के लिए इस खबर को "दी गार्डियन" की जर्नलिस्ट वैन बाधम ने लिखा था। यह तस्वीर किसी असल बच्चे की नहीं बल्कि एक आर्टिस्ट की आर्टवर्क है। तस्वीर के साथ वायरल किया जा रहा दावा फ़र्ज़ी था |


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.