ताजा खबर
शादी से बचने के लिए मंगेतर की हत्या की रची साजिश, 1.5 लाख में दी सुपारी, दुल्हन फरार   ||    एल्गर परिषद मामले में आरोपी महेश राउत को एलएलबी परीक्षा देने के लिए मिली अंतरिम जमानत   ||    Fact Check: पुलिसकर्मी ने सरेआम NCP नेता को जड़ा थप्पड़, साल 2013 का वीडियो हाल का बताकर वायरल   ||    इतिहास के पन्नों से: 5 अप्रैल का दिन – एक ऐतिहासिक यात्रा   ||    POEM-4 ने पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश किया: इसरो   ||    रेलवे परियोजनाओं से कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होगा: पीएम मोदी   ||    कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या   ||    Modi in Sri lanka: पीएम मोदी का श्रीलंका में भव्य स्वागत, तोपों से दी गई सलामी; कई समझौतों पर लग सकत...   ||    बुरी तरह घायल हुए इमाम उल हक, सीधे जबड़े पर जाकर लगा थ्रो; एम्बुलेंस में ले जाया गया बाहर   ||    IPL 2025: LSG से हारने के बाद रोने लगे हार्दिक पांड्या? वायरल हुई MI के कप्तान की तस्वीर   ||   

फैक्ट चेक: पुलिस को खदेड़ती ये भीड़ राणा सांगा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन नहीं कर रही थी, जानें वीडियो की असल कहानी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 2, 2025

हाल ही में उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा को गद्दार कहा था। उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया। इससे राजपूत समाज काफी नाराज है। आगरा में सुमन के आवास पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। सुमन के बयान को लेकर अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें भारी भीड़ एक पुल पर पुलिसकर्मियों की एक टीम को खदेड़ती नजर आ रही है। वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि महाराणा सांगा के सम्मान में राजपूत समाज के लोग मैदान में उतरे हैं। इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने इस कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया है।

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें महाराष्ट्र में टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार मोहम्मद आकिफ का एक्स पोस्ट मिला। 25 जुलाई 2018 की इस पोस्ट में एक वायरल वीडियो मौजूद है। वीडियो के साथ लिखा है कि 24 जुलाई 2018 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मराठा क्रांति मोर्चा के आंदोलनकारियों ने कैगांव टोका ब्रिज पर पुलिस को दौड़ा लिया।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.