ताजा खबर
संसद-राष्ट्रपति की मुहर…फिर आसिम मुनीर को क्यों नहीं मिल रहा पाकिस्तान का सबसे पावरफुल पद?   ||    ब्रिटेन की सांसद को बांग्लादेश कोर्ट ने सुना दी 2 साल की सजा, शेख हसीना से है कनेक्शन   ||    सिद्धारमैया के बाद अब DK शिवकुमार के घर नाश्ता, दिल्ली नहीं बेंगलुरु में ही संकट को हल कर रही कांग्र...   ||    क्या कांग्रेस से पूरी तरह अलग हो रहे थरूर? अहम बैठकों से दूरी-PM की तारीफ, कई हैं कारण   ||    Parliament Winter Session: विपक्ष पराजय की निराशा से बाहर निकले, नारे नहीं नीति पर दे जोर… संसद सत्र...   ||    NCR में कितने मंत्री बिना एयर प्यूरीफायर के, कितनों को सीने में जकड़न-खांसी… वायु प्रदूषण को लेकर कि...   ||    पंजाब में कैसे सरकार में आ सकती है BJP? कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया एक रास्ता   ||    दिल्ली में AQI 7 साल बाद सबसे कम… आंकड़ों में जानें प्रदूषण का हाल   ||    अभी और काम करना बाकी…US-यूक्रेन की मीटिंग के बाद बोले विदेश मंत्री रुबियो   ||    ‘भारतीय टैलेंट ने भी अमेरिका को सुपरपावर बनाया…’, इमिग्रेशन पर बोले टेस्ला सीईओ एलन मस्क   ||   

क्या तवांग में भारतीय सेना ने मार गिराए 20 चीनी सैनिक? तस्वीरें हो रहीं वायरल

Photo Source :

Posted On:Tuesday, January 3, 2023

अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 9 दिसंबर को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इस मामले में भारतीय सेना के छह जवानों को मामूली चोटें आई हैं. इस दौरान कई चीनी सैनिक भी घायल हुए थे। लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों की बहादुरी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस झड़प में चीन के कई सैनिक मारे गए।

इस मैसेज में 20 जवानों के शहीद होने का दावा किया गया है। इस स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि भारत और चीन के बीच झड़प में चीन के 50 सैनिक घायल हुए हैं। वहीं 20 की मौत हो चुकी है। इन ताबूतों को व्यवस्थित तरीके से रखा जाता है। ये ताबूत चीन के झंडे की तरह लाल कपड़े से ढके होते हैं। इन सभी के पास एक फूल और संबंधित सैनिक की तस्वीर है। कहा जा रहा है कि ये ताबूत चीनी सैनिकों के हैं।

जब इस फोटो की जांच की गई तो पता चला कि यह फोटो पूरी तरह से फेक है। फैक्ट चेक के मुताबिक सोशल मीडिया पर जो फोटो वायरल हो रही है। यह पूरी तरह से फर्जी है और 12 साल पुराना है। इस तरह की तस्वीर पर भरोसा न करें। यह तस्वीर 5 दिसंबर 2010 की है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना चीन के सिचुआन प्रांत के गंजी तिब्बती स्वायत्त प्रान्त के दाओफू काउंटी में एक दुर्घटना के दौरान हुई. इसमें कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। इनमें 15 सैनिक थे। ये तस्वीरें 12 साल पुरानी हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.