ताजा खबर
धर्मा प्रोडक्शंस ने पूरी की सनी संसकारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग, सेट की होली तस्वीरों के साथ रिलीज...   ||    नेता और अभिनेता ज्ञान से साथ सलमान खान ने किया बिग बॉस 19 के नए "डेमोक्रेसी थीम" वाले घर का उद्घाटन!   ||    क्या राखी सावंत करेंगी बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री? वायरल ऑडियो क्लिप से मचा हड़कंप   ||    द बैंड्स ऑफ़ बॉलीवुड से बदली सी हवा का सांग रिलीज़ हुआ   ||    'द ट्रायल सीजन 2' और 'जॉली एलएलबी 3' के बीच कोई टकराव नहीं काजोल ने साफ़ किया!!   ||    प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान नज़र आएंगे, शूटिंग शुरू हुई!!   ||    ट्रंप के टैरिफ का विरोध करने वाले पूर्व NSA के घर FBI का छापा, भारत पर सख्त रुख की आलोचना से चर्चा म...   ||    यूक्रेन से युद्ध पर रूस का बड़ा ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने भी लिया यूटर्न, पुतिन-जेलेंस्की की मीटिंग पर ...   ||    कौन हैं भारत में अमेरिका के नए एंबेसडर सर्जियो गोर? जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नियुक्त, क्या ब...   ||    टिकटॉक पर अमेरिका में क्यों लगा है बैन? डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई प्रतिबंध की समयसीमा   ||   

12 मार्च का इतिहास: दांडी मार्च शुरू होने का दिन, और क्या खास जानें

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 12, 2025

इतिहास में 12 मार्च की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं में 1930 में शुरू हुआ 'दांडी मार्च' भी शामिल है। इसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जाता है। इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से मधुर सत्याग्रह के लिए दांडी यात्रा शुरू की थी। इस मार्च के जरिए बापू ने अंग्रेजों द्वारा बनाए गए नमक कानून को तोड़ा और उस सत्ता को चुनौती दी जिसके बारे में कहा जाता था कि उसके साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता।

12 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1992 - मारिशस गणराज्य घोषित।
  • 1993 - मुंबई में कई बम धमाकें हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
  • 1998 - प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
  • 2003 - सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
  • 2004 - दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित, लाहौर में दसवाँ दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 2006 - ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
  • 2007 - जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ।
  • 2008 - पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया।
  • 2008 - अमेरिकी वायुसेना ने विश्व के पहले स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ़-117 को अपने बेड़े से हटाया। विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
  • 2009 - वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी॰ सी॰ कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
  • 2018 - नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स का विमान दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम 51 लोगों की मृत्यु।

12 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1913 - यशवंतराव चव्हाण, भारतीय राजनीतिज्ञ।
  • 1927 - रॉल अलफोन्सिन - अर्जेंटीना के राष्ट्रपति थे।
  • 1984 - श्रेया घोषाल, भारतीय गायका।
  • 1962 - एस. दामोदरन (समाजिक कार्यकर्ता) - तमिलनाडु के प्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता हैं।
  • 1950 -हरमोहिन्दर सिंह बेदी - हिंदी लेखक, एक शिक्षाविद और भारतीय राज्य पंजाब के अकादमिक प्रशासक हैं।
  • 1911 - दयानंद बांदोदकर - भारतीय राज्य गोवा के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।

12 मार्च को हुए निधन

  • 2012 - बी. जे. दीवान - आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे।
  • 2010 - पी. सी. वैद्य - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञों में से एक थे।
  • 604 - पोप ग्रेगरी प्रथम - ईसाई धर्म का सर्वोपरि नेता चुने जाने के पहले रोमन सिनेटर का सम्मान प्राप्त था।
  • 1960 - क्षितिजमोहन सेन - मध्यकालीन संत साहित्य के मर्मज्ञ समीक्षक।

12 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस
  • तिब्बती महिला विकास दिवस
  • डांडी कूच दिवस (1930)।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.