ताजा खबर
वी शांताराम की बायोपिक में नजर आएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी   ||    साजिद नाडियाडवाला की इनोवेशन ने फ्रेंचाइज़ को बनाया सुपरहिट बोले तरुण मनसुखानी   ||    बॉर्डर 2 में दिलजीत दोसांझ का दमदार फर्स्ट लुक, इंडियन एयर फ़ोर्स के योद्धा के रूप में दिखेगी बहादुर...   ||    लॉरेन गॉटलिब ने नए घर में ग्रह-प्रवेश के साथ नई शुरुआत की, कहा “मुझे घर जैसा महसूस हो रहा है”   ||    सामंथा रूथ प्रभु ने राज निदिमोरू से की इंटिमेट शादी, ईशा फाउंडेशन में मनाया खास दिन   ||    अनिल कपूर ने ‘एनिमल’ की 2 साल की सालगिरह पर शेयर किया दिल छू लेने वाला नोट   ||    इमरान खान को तगड़ा झटका, PTI शासित खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लगाने की तैयारी में सरकार   ||    पाकिस्तान में सैन्य नेतृत्व को लेकर खड़ा हुआ संकट, आसिम मुनीर को CDF बनाने से पहले गायब हुए PM शहबाज   ||    ‘ड्रामा नहीं डिलीवरी, नारा नहीं नीति चलेगी…, संसद सत्र से पहले PM मोदी के विपक्ष को 5 बड़े संदेश   ||    संसद-राष्ट्रपति की मुहर…फिर आसिम मुनीर को क्यों नहीं मिल रहा पाकिस्तान का सबसे पावरफुल पद?   ||   

Shukrawar Upay: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज जरूर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, घर में आएगी बरकत

Photo Source :

Posted On:Friday, February 16, 2024

हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। ऐसे में आज शुक्रवार है और आज का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है. ऐसे में शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।ऐसा माना जाता है कि जो लोग शुक्रवार के दिन सच्चे मन से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही घर में धन-समृद्धि की भी कमी नहीं होती है। शुक्रवार के दिन व्रत रखने की भी परंपरा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का व्रत करने वालों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। भाग्योदय होगा और आय में भी वृद्धि होगी। घर से वास्तु दोष दूर होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आज इस खबर में हम मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

शुक्रवार का चमत्कारी एवं असरदार उपाय

वैदिक शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान करके माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जो लोग देवी लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करते हैं उन्हें कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। घर सदैव धन से भरा रहता है।शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को साबूत चावल से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए। क्योंकि देवी लक्ष्मी को खीर बहुत प्रिय है.

इसलिए शुक्रवार के दिन खीर का भोग लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अर्पित करना चाहिए। जो लोग शुक्रवार के दिन नारियल चढ़ाते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति होती है।शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाना चाहिए। क्योंकि कमल का फूल मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। कमल का फूल चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान हैं और घर में खुशी का माहौल नहीं है उन्हें शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। देवी लक्ष्मी की पूजा में पूरे परिवार को उपस्थित रहना चाहिए।ऐसा माना जाता है कि पूरे परिवार के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर में शांति का माहौल रहता है। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.