ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

दिवाली से पहले दिखे ये 5 सपने तो समझ लें चमकने वाली है आपकी किस्मत!

Photo Source :

Posted On:Monday, October 14, 2024

हिंदू धर्म में दिवाली का संबंध धन की देवी लक्ष्मी से है। ऐसा माना जाता है कि अगर देवी लक्ष्मी किसी पर प्रसन्न हो जाएं तो सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। स्वप्नशास्त्र कहता है कि अगर लक्ष्मी किसी पर प्रसन्न होती है तो दिवाली से पहले उसे इन 5 सपनों के जरिए संकेत देती है। ये सपने संकेत देते हैं कि आपकी किस्मत चमकने वाली है।

1. स्वस्तिक चिन्ह का प्रकट होना
हिंदू धर्म में स्वस्तिक चिन्ह को शुभ माना जाता है। दिवाली के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक चिन्ह लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि स्वस्तिक चिन्ह लगाने से घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। वहीं स्वप्न शास्त्र कहता है कि अगर दिवाली से पहले सपने में स्वास्तिक चिन्ह दिखे तो यह शुभ होता है। सपने में स्वस्तिक चिन्ह देखने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। परिवार के सदस्यों के बीच रिश्ते भी मजबूत होते हैं।

2. मंदिर का दृश्य
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर किसी को दिवाली से पहले सपने में मंदिर दिखाई देता है तो यह एक शुभ संकेत है। इस सपने का मतलब है कि आप जिस काम में काफी समय से लगे हुए हैं उसमें आपको जल्द ही सफलता मिलने वाली है। साथ ही यह सपना इस बात का भी संकेत देता है कि माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं। स्वप्नशास्त्र में मंदिर दर्शन को देवताओं के दर्शन के समान बताया गया है।

3. गाय का दूध निकालते हुए देखना
वैसे सपने में गाय माता को देखना शुभ माना जाता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता है कि अगर दिवाली से पहले आप सपने में खुद को गाय का दूध निकालते हुए देखते हैं तो यह बहुत शुभ होता है। इस सपने का अर्थ यह है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं और आप पर धन की वर्षा करने वाली हैं।

4.अखंड ज्योति जलती हुई देखना
दिवाली में घर-घर दीपक जलाए जाते हैं. लेकिन दिवाली से पहले अगर किसी को सपने में अखंड ज्योति जलती हुई दिखे तो यह शुभ माना जाता है। सपने में एक भी लौ जलती हुई देखने का मतलब है कि मां लक्ष्मी की कृपा से आप लंबी उम्र जीने वाले हैं। साथ ही आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। अगर आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो जल्द ही आपको इससे छुटकारा मिल सकता है।

5. अपने आराध्य को देखना
दिवाली से पहले अगर आपको सपने में अपना कुलदेवता दिख जाए तो समझ लीजिए कि आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो जल्द ही आपको अच्छी नौकरी मिल जाएगी। जो लोग सिंगल हैं उन्हें जल्द ही जीवनसाथी मिलने वाला है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.