ताजा खबर
ट्रंप के टैरिफ का विरोध करने वाले पूर्व NSA के घर FBI का छापा, भारत पर सख्त रुख की आलोचना से चर्चा म...   ||    यूक्रेन से युद्ध पर रूस का बड़ा ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने भी लिया यूटर्न, पुतिन-जेलेंस्की की मीटिंग पर ...   ||    कौन हैं भारत में अमेरिका के नए एंबेसडर सर्जियो गोर? जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नियुक्त, क्या ब...   ||    टिकटॉक पर अमेरिका में क्यों लगा है बैन? डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई प्रतिबंध की समयसीमा   ||    ‘तुगलकी फरमान है आधार कार्ड पर लिया गया फैसला’, असम सरकार पर भड़के रफीकुल इस्लाम, क्या है मामला?   ||    2023 से पहले की गाड़ियां खराब कर रहा इथेनॉल वाला पेट्रोल! सरकार की नीति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में द...   ||    क्या भारत में TikTok की होने जा रही है वापसी? 5 साल पहले लगा था बैन   ||    भारत अंतरिक्ष में बनाएगा अपना स्टेशन, 2028 तक पहला हिस्सा होगा स्थापित   ||    सरासर झूठ है! टिकटॉक नहीं हुआ भारत में अनब्लॉक, केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी करेंगे राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का शुभारंभ, चमोली में ...   ||   

इटली में हाईवे पर अल्ट्रालाइट एयरक्राफ्ट क्रैश, बुजुर्ग दंपती की मौत, दो घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 25, 2025

मुंबई, 25 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इटली के ब्रेशिया के पास बुधवार 23 जुलाई को A21 कॉर्डमोल-ओस्पिटाले हाईवे पर एक अल्ट्रालाइट विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर गिर गया, जिससे एक बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय वकील सर्जियो रवाग्लिया और उनकी 55 वर्षीय पत्नी अन्ना मारिया डी स्टेफानो के रूप में की गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन विमान की गति काफी कम हो जाने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।

यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि विमान के टकराते ही तेज धमाका हुआ और आग लग गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान बहुत नीचे उड़ रहा था और अचानक चक्कर खाते हुए सीधा सड़क पर आ गिरा, जिससे दो कारें इसकी चपेट में आ गईं। टक्कर से दोनों कारों में आग लग गई। एक कार के ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरी कार में मौजूद व्यक्ति को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के तुरंत बाद फायरब्रिगेड, एम्बुलेंस और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग पर नियंत्रण पाया और पूरे हाईवे को दोनों ओर से बंद कर दिया गया ताकि राहत कार्य बिना रुकावट जारी रह सके। इटली की नेशनल एजेंसी फॉर फ्लाइट सेफ्टी ने इस विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है ताकि इसके पीछे की सटीक वजहों का पता लगाया जा सके।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.