ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

विदेशी छात्रों को ग्रीन कार्ड देंगे ट्रम्प, अमेरिका में 2 लाख भारतीय कर रहे पढ़ाई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 21, 2024

मुंबई, 21 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिकी कॉलेज से ग्रैजुएशन करने वाले विदेशी छात्रों को ग्रीन कार्ड देने का वायदा किया है। एक पॉडकास्ट में ट्रम्प ने कहा कि इस कदम से भारत और चीन जैसे देशों के प्रतिभाशाली छात्र अमेरिका में रह पाएंगे। ट्रम्प से पूछा गया था कि क्या वे वादा करते हैं कि जब उनकी सरकार बनी तो वे टेक कंपनियों को भारत जैसे देशों से प्रतिभाशाली लोगों की हायरिंग में मदद करेंगे। इस पर ट्रम्प ने कहा, मैं ऐसा करना चाहता हूं और मैं ऐसा करूंगा भी। मुझे लगता है कि अमेरिकी कॉलेज से ग्रैजुएशन करने वाले छात्रों को तुरंत ग्रीन कार्ड दे दिया जाना चाहिए। इससे वे अमेरिका में रह पाएंगे और यहां का विकास में मदद कर पाएंगे। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका को हाई स्किल्ड छात्रों को यहां रोकने की कोशिश करनी चाहिए। उनकी योजनाओं से देश को फायदा होगा। ट्रम्प ने कहा कि वे कई लोगों को जानते हैं जिन्होंने अमेरिका से ग्रैजुएशन किया लेकिन ग्रीन कार्ड न होने की वजह से वे यहां न रुक सके। फिर वो अपने देश चले गए और वहां जाकर अरबपति बन गए।

तो वहीं, 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, 2 लाख से अधिक भारतीय छात्र अमेरिका से ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रैजुएशन कर रहे हैं। अगर ट्रम्प अपनी बात पर कायम रहते हैं तो इसमें से कई छात्र आसानी से अमेरिकी का ग्रीन कार्ड हासिल कर सकेंगे। ट्रम्प का इमीग्रेशन मुद्दे पर कड़ा स्टैंड रहा है। ऐसे में उनके इस बयान को बाइडेन की नई नागरिकता नीति की काट माना जा रहा है। दरअसल, 17 जून को बाइडेन सरकार ने अवैध अप्रवासियों से जुड़ी एक नई नीति की घोषणा की थी। आपको बता दें, नए नियम के मुताबिक अमेरिका में अवैध अप्रवासी यदि अमेरिकी नागरिक से शादी करते हैं तो उन्हें नागरिकता मिल जाएगी। हालांकि इसका लाभ उन्हें ही मिलेगा जो कम से कम 10 साल तक अमेरिका में रह चुके हों और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करते हों। इसके अलावा वो बच्चे भी इसके हकदार होंगे जिनके माता-पिता में से किसी ने अमेरिकी नागरिक से शादी की है। बाइडेन सरकार का मानना है कि इससे करीब 5 लाख लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा अमेरिकी नागरिकों के करीब 50 हजार बच्चों को भी इससे फायदा होगा।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.