ताजा खबर
इमरान खान को तगड़ा झटका, PTI शासित खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लगाने की तैयारी में सरकार   ||    पाकिस्तान में सैन्य नेतृत्व को लेकर खड़ा हुआ संकट, आसिम मुनीर को CDF बनाने से पहले गायब हुए PM शहबाज   ||    ‘ड्रामा नहीं डिलीवरी, नारा नहीं नीति चलेगी…, संसद सत्र से पहले PM मोदी के विपक्ष को 5 बड़े संदेश   ||    संसद-राष्ट्रपति की मुहर…फिर आसिम मुनीर को क्यों नहीं मिल रहा पाकिस्तान का सबसे पावरफुल पद?   ||    दुनिया में बीजिंग के बड़े दावे हो गए फुस्स, मार्केट में नहीं बिक रहे चीन के हथियार   ||    बाड़मेर ने तय समय से पहले पूरा किया SIR का काम, टॉपर IAS टीना डाबी का जिला बना मिसाल   ||    Gita Mahotsav: हर स्कूल के बस्ते में हो गीता…CM मोहन यादव ने बताया लाइफ बैलेंस करना सिखाता है धर्मं ...   ||    अखिलेश का आरोप: UP हार के बाद बेचैन BJP, SIR के जरिए काटना चाह रही वोट   ||    Parliament Winter Session: ब्लास्ट में बचने से लेकर नॉनवेज छोड़ने तक… पीएम मोदी ने बताई उपराष्ट्रपति...   ||    खराब ट्रैफिक मैनेजमेंट-बेकार पुलिस… बेंगलुरु में क्यों परेशान हो गए सपा सांसद राजीव राय, CM को क्या ...   ||   

रूस का क्रिसमस पर पूरे यूक्रेन में हमला, 78 मिसाइलें, 106 ड्रोन्स दागे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 25, 2024

मुंबई, 25 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस ने 25 दिसंबर को यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले किए हैं। यूक्रेनी एयरफोर्स के मुताबिक रूस ने क्रिसमस पर 78 मिसाइलों और 106 ड्रोनों दागे। इसमें 21 लोग घायल हुए हैं जबकि 1 की मौत हो गई है। यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक सबसे बड़ा हमला खार्किव शहर पर किया गया। इसके अलावा निप्रो, क्रेमेनचुक, क्रिवी रिह और इवानो-फ्रैंकिवस्क पर भी हमले हुए। यहां एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर समेत रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। लोकल मीडिया के मुताबिक रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से भी हमले किए हैं।​​​​​ रूस ने ब्लैक सी से ये मिसाइलें दागीं। खार्किव के गवर्नर ने बताया कि रूस ने उनके शहर पर कम से कम 7 मिसाइलें दागीं जिसमें 6 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के कई शहरों ने हमले के बाद बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे 'अमानवीय' करार दिया है। उन्होंने कहा कि पुतिन इंसान नहीं हैं। उन्होंने जानबूझकर हमले के लिए क्रिसमस का दिन चुना। वहीं, यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी DTEK ने कहा कि रूस का यूक्रेनी एनर्जी सिस्टम पर 13वां बड़ा हमला है।

वजी, रूस ने राष्ट्रपति जेलेंस्की के होम टाउन क्रिवी रिह पर भी मिसाइल हमले किए हैं। एक अपार्टमेंट पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। वहीं, यूक्रेन के एक और शहर निप्रो पर भी मिसाइल हमले हुए। रूस का दावा है कि उसने इस साल 190 से ज्यादा यूक्रेनी बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। वहीं, यूक्रेन गोला-बारूद और सैनिकों की कमी से जूझ रहा है। इस बीच, अमेरिका के अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने जनवरी में कार्यभार संभालने के बाद युद्ध खत्म करने का वादा किया है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए किसी ठोस योजना का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले रूसी वायु सेना कहा था कि उन्होंने 24-25 दिसंबर की रात में यूक्रेन के 59 ड्रोन को मारकर गिराया। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेनी हमले को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि यूक्रेनी सरकार आम नागरिकों को निशाना बना रही है। लावरोव ने चेतावनी दी कि यूक्रेन का ये हमला जारी रहा तो रूस और ज्यादा कड़े कदम उठाएगा। इससे पहले यूक्रेन ने 21 दिसंबर को रूस के कजान शहर पर 8 ड्रोनों से हमला किया था। इनमें से 6 अटैक रिहायशी इमारतों पर हुए। कजान शहर रूस की राजधानी मॉस्को से 720 किलोमीटर दूर है। यूक्रेन ने शुक्रवार को भी रूस के कुर्स्क बॉर्डर पर अमेरिकी मिसाइलें दागीं थीं। इसमें 6 लोग मारे गए थे। इसके तुरंत बाद रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला किया, जिसमें एक की मौत हुई थी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.