ताजा खबर
होली पर हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, किराए में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी   ||    सेनापति बापट रोड पर इवेंट रद्द होने पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, दो भाइयों पर जानलेवा हमला   ||    पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||   

रूस और चीन समुद्र के अंदर बना सकते है एक सीक्रेट सुरंग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 27, 2023

मुंबई, 27 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस और चीन साथ मिलकर समुद्र के अंदर एक सीक्रेट सुरंग बनाने पर चर्चा कर रहे हैं। 17 किलोमीटर लंबी यह सुरंग रूस को क्रीमिया से जोड़ेगी। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक दोनों देशों के बिजनेसमैन ने रूस-क्रीमिया टनल प्रोजेक्ट पर बातचीत की है। रूस और चीन की नजदीकियां किसी से छुपी नहीं हैं, लेकिन यहां हैरानी की बात यह है कि चीन एक ऐसे इलाके में प्रोजेक्ट पर रूस का साथ देने की सोच रहा है, जिसे वो मान्यता नहीं देता। दरअसल, रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। चीन ने अब तक इस कब्जे को मान्यता नहीं दी है। आसान शब्दों में कहें तो चीन अब भी क्रीमिया को रूस का हिस्सा नहीं मानता है। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस और चीन समुद्र के अंदर जिस सीक्रेट सुरंग को बनाने पर चर्चा कर रहे हैं, उसे कर्च ब्रिज के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, रूस-यूक्रेन जंग के बीच 8 अक्टूबर 2022 को यूक्रेनी सैनिकों ने कर्च ब्रिज पर हमला कर दिया था। धमाके में पुल का एक हिस्सा गिर गया था।

वहीं, वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक चाइनीज रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन (CRCC) ने बताया कि उनके कर्मचारी क्रीमिया में रेलवे और सड़क बनाने से जुड़े प्रोजेक्ट पूरे करने के लिए तैयार हैं। CRCC चीन की सरकारी कंपनी है। रिपोर्ट में रूसी बिजनेसमैन व्लादिमिर कलयुजनी के ई-मेल के हवाले से कहा गया कि उन्होंने सुरंग परियोजना के लिए ठेकेदार के रूप में काम करने में रुचि दिखाई है। हालांकि कलयुजनी ने इस बात को खारिज कर दिया। उन्होंने रूस और CRCC के बीच किसी भी तरह के सहयोग पर बात करने से साफ इनकार कर दिया। कर्च ब्रिज सैन्य रूप से रूस के लिए बेहद अहम है। इसका बदला लेने के लिए रूस ने यूक्रेन के कई शहरों में 80 से ज्यादा मिसाइलें दागी थीं। रूस ने 2014 में यूक्रेनी इलाके क्रीमिया को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद इस इलाके को रूस से जोड़ने के लिए समंदर में कर्च पुल को बनाया था। इस ब्रिज को क्रीमिया पर रूस के कब्जे के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.