ताजा खबर
ट्रंप के टैरिफ का विरोध करने वाले पूर्व NSA के घर FBI का छापा, भारत पर सख्त रुख की आलोचना से चर्चा म...   ||    यूक्रेन से युद्ध पर रूस का बड़ा ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने भी लिया यूटर्न, पुतिन-जेलेंस्की की मीटिंग पर ...   ||    कौन हैं भारत में अमेरिका के नए एंबेसडर सर्जियो गोर? जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नियुक्त, क्या ब...   ||    टिकटॉक पर अमेरिका में क्यों लगा है बैन? डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई प्रतिबंध की समयसीमा   ||    ‘तुगलकी फरमान है आधार कार्ड पर लिया गया फैसला’, असम सरकार पर भड़के रफीकुल इस्लाम, क्या है मामला?   ||    2023 से पहले की गाड़ियां खराब कर रहा इथेनॉल वाला पेट्रोल! सरकार की नीति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में द...   ||    क्या भारत में TikTok की होने जा रही है वापसी? 5 साल पहले लगा था बैन   ||    भारत अंतरिक्ष में बनाएगा अपना स्टेशन, 2028 तक पहला हिस्सा होगा स्थापित   ||    सरासर झूठ है! टिकटॉक नहीं हुआ भारत में अनब्लॉक, केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी करेंगे राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का शुभारंभ, चमोली में ...   ||   

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का आरोप- टॉप अफसर पुर्तगाल में खरीद रहे संपत्ति, अरबों की कर रहे हेरा-फेरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 6, 2025

मुंबई, 06 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को देश की ऊपरी नौकरशाही पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि पाकिस्तान के आधे से अधिक उच्च पदस्थ अधिकारी पुर्तगाल में संपत्ति खरीद चुके हैं और अब वहां की नागरिकता लेने की तैयारी कर रहे हैं। आसिफ ने आरोप लगाया कि ये सभी ताकतवर नौकरशाह अरबों की हेराफेरी कर रहे हैं और बाद में चैन की रिटायरमेंट की ज़िंदगी बिता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफसरशाही देश की ज़मीन को गंदा कर रही है और पूरी व्यवस्था को भीतर से खोखला कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तानी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार के करीबी एक सीनियर अफसर को उसकी बेटी की शादी में चार अरब पाकिस्तानी रुपए की सलामी (गिफ्ट) मिली थी।

इस मामले में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पाकिस्तानी अफसर पुर्तगाल को ही क्यों चुन रहे हैं। दरअसल, फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF पुर्तगाल को कम जोखिम वाला देश मानता है। वहीं ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों पर ज्यादा निगरानी रहती है, इसलिए पाकिस्तानी अफसर पुर्तगाल को मनी लॉन्ड्रिंग के लिए ज्यादा सुरक्षित विकल्प मानते हैं। पुर्तगाल के गोल्डन वीजा प्रोग्राम के तहत जो लोग वहां निवेश करते हैं उन्हें जल्दी नागरिकता मिल जाती है, जिससे अफसरों के लिए देश से निकलना और वहां बसना आसान हो जाता है। पाकिस्तानी नौकरशाह भ्रष्टाचार से जो धन इकट्ठा करते हैं उसे कानूनी रूप देने के लिए पुर्तगाल में संपत्ति खरीदते हैं। यह पैसा गल्फ और यूरोप के बीच बने लॉन्ड्रिंग कॉरिडोर के जरिए हवाला नेटवर्क के माध्यम से पुर्तगाल पहुंचाया जाता है। पाकिस्तान लंबे समय से भ्रष्टाचार की गंभीर समस्या से जूझता रहा है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के करप्शन परसेप्शन इंडेक्स में पाकिस्तान 180 देशों में 135वें स्थान पर है। साल 2023 में पाकिस्तान का स्कोर 29 था जो घटकर 2024 में 27 हो गया है। इस रिपोर्ट में भारत 96वें, श्रीलंका 121वें, बांग्लादेश 151वें और चीन 76वें स्थान पर हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.