ताजा खबर
होली पर हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, किराए में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी   ||    सेनापति बापट रोड पर इवेंट रद्द होने पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, दो भाइयों पर जानलेवा हमला   ||    पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||   

मिस यूनिवर्स 2023 के ऑर्गनाइजर्स ने इंडोनेशिया को इस कॉम्पटीशन से किया बाहर, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 16, 2023

मुंबई, 16 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मिस यूनिवर्स 2023 के ऑर्गनाइजर्स ने इंडोनेशिया को इस कॉम्पटीशन से बाहर कर दिया है। यह फैसला पिछले दिनों हुए सेक्स स्कैंडल के बाद लिया गया है। दरअसल, मिस यूनिवर्स पीजेंट में इंडोनेशिया को रिप्रेजेंट करने के लिए जकार्ता में एक इवेंट ऑर्गनाइज किया गया था। इसमें हिस्सा लेने वाली 6 लड़कियों ने ऑर्गनाइजर्स पर आरोप लगाया था कि उन्हें एक अलग कमरे में 20 लोगों के सामने टॉपलेस होने को कहा गया था। इंडोनेशिया की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजर्स ने मलेशिया में होने वाले तमाम इवेंट्स भी अब कैंसिल कर दिए हैं।

मिस यूनिवर्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट को एक अमेरिकी ऑर्गनाइजेशन होस्ट करता है। यह ऑर्गनाइजेशन इवेंट में हिस्सा लेने वाले देशों में लोकल कंपनियों को फ्रेंचाइजी देता है। इंडोनेशिया में फ्रेंचाइजी पीटी केपेला स्वास्तिका कार्या कंपनी को दी गई थी। इसके डायरेक्टर मीडिया टायकून पॉपी केपेला हैं। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजर्स ने इस कंपनी और इसके डायरेक्टर से फ्रेंचाइजी वापस लेते हुए उसे बैन कर दिया है। ऑर्गनाइजर्स ने कहा, इंडोनेशिया में लोकल लेवल पर हुए इवेंट में लड़कियों के साथ जो कुछ हुआ, वो बेहद गलत है। ये साफ हो गया कि वहां की फ्रेंचाइजी हमारे उसूलों और कसौटी पर खरी नहीं उतरी। लिहाजा, हम उससे हर तरह के रिलेशन खत्म कर रहे हैं। ऑर्गनाइजर्स ने आगे कहा, मलेशिया में होने वाले तमाम इवेंट्स इसलिए कैंसिल किए गए हैं, क्योंकि जो कंपनी इंडोनेशिया में इन्हें होस्ट कर रही थी, वही मलेशिया में भी हमारी फ्रेंचाइजी थी। हालांकि, मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया को साल के आखिर में अल साल्वाडोर में होने वाले इवेंट में हिस्सा लेने से नहीं रोका जाएगा। इसका मतलब ये है कि मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया फैबिएन निकोल ग्रोएनवेल्ड मिस यूनिवर्स 2023 में शिरकत कर सकेंगी।

मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया कॉम्पिटिशन जकार्ता में 29 जुलाई से 3 अगस्त के बीच कराया गया था। इसमें हिस्सा लेने वाली 6 लड़कियों का आरोप है कि उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया और वहां 20 लोगों के सामने टॉपलेस होने को कहा गया। उनके फोटो लिए गए और वीडियो बनाए गए। विक्टिम्स ने फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने माना कि उसे कुछ सबूत मिल चुके हैं। यह मामला सामने आने के बाद इंडोनेशिया की सियासत में भी बवाल हो गया है। इंडोनेशिया की आबादी करीब 28 करोड़ है। यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला मुल्क है। इंडोनेशिया में ही दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं। मिस यूनिवर्स इंडोनेशिया ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने वाली 6 लड़कियों का आरोप है कि ऑर्गनाइजर्स ने फिजिकल एग्जामिनेशन को बहाना बनाया। उनसे कहा गया कि टॉपलेस होकर ब्यूटी चेक करवाना होगा। इसके लिए उन्हें एक अलग कमरे में ले जाया गया। यहां 24 लोग मौजूद थे। इनमें से ज्यादातर पुरुष थे। पांच लड़कियों को एक ही बार में टॉपलेस होने को कहा गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन पांचों लड़कियों को टॉपलेस होना पड़ा और ऑर्गनाइजर्स ने इनके फोटोग्राफ भी लिए। उस कमरे में मौजूद एक महिला ने इसकी पुष्टि भी की थी। फोटोग्राफ मीडिया के हाथ लग गए।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.