ताजा खबर
धर्मा प्रोडक्शंस ने पूरी की सनी संसकारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग, सेट की होली तस्वीरों के साथ रिलीज...   ||    नेता और अभिनेता ज्ञान से साथ सलमान खान ने किया बिग बॉस 19 के नए "डेमोक्रेसी थीम" वाले घर का उद्घाटन!   ||    क्या राखी सावंत करेंगी बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री? वायरल ऑडियो क्लिप से मचा हड़कंप   ||    द बैंड्स ऑफ़ बॉलीवुड से बदली सी हवा का सांग रिलीज़ हुआ   ||    'द ट्रायल सीजन 2' और 'जॉली एलएलबी 3' के बीच कोई टकराव नहीं काजोल ने साफ़ किया!!   ||    प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान नज़र आएंगे, शूटिंग शुरू हुई!!   ||    ट्रंप के टैरिफ का विरोध करने वाले पूर्व NSA के घर FBI का छापा, भारत पर सख्त रुख की आलोचना से चर्चा म...   ||    यूक्रेन से युद्ध पर रूस का बड़ा ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने भी लिया यूटर्न, पुतिन-जेलेंस्की की मीटिंग पर ...   ||    कौन हैं भारत में अमेरिका के नए एंबेसडर सर्जियो गोर? जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नियुक्त, क्या ब...   ||    टिकटॉक पर अमेरिका में क्यों लगा है बैन? डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई प्रतिबंध की समयसीमा   ||   

ब्रिटेन में हुए चुनाव में मुजफ्फरपुर के कनिष्क बने सांसद, सिविल सर्विस छोड़ लड़ा चुनाव, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 6, 2024

मुंबई, 06 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन में हुए चुनाव में इस बार लेबर पार्टी ने 650 में से 412 सीटें हासिल कर जीत हासिल की है। 14 साल बाद कंजर्वेटिव पार्टी सत्ता से बाहर हुई है। भारत के लिहाज से भी यह चुनाव कई मायनों में खास रहा है। भारतीय मूल के 29 सांसद इन चुनावों में जीतकर हाउस ऑफ कॉमन्‍स में पहुंचे हैं। इनमें से एक हैं कनिष्‍क नारायण, जिनका संबंध बिहार के मुजफ्फरपुर से रहा है। मुजफ्फरपुर के कनिष्क नारायण यूके के वेल्स से सांसद बने हैं। उन्होंने लेबर पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की है। 33 वर्षीय कनिष्क सिविल सर्विस में थे। चुनाव की घोषणा के बाद नौकरी से इस्तीफा दे दिया और चुनावी मैदान में उतरे। लोक सेवक के रूप में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरॉन के साथ पर्यावरण विभाग में काम कर चुके हैं।
12 साल की उम्र में ब्रिटेन पहुंचने वाले कनिष्क वेल्स के पहले अल्पसंख्यक सांसद बने हैं। मुजफ्फरपुर में उन्होंने तीसरी कक्षा तक पढ़ाई की। पिता संतोष कुमार और मां चेतना सिन्हा एसकेजे लॉ कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली चले गए। जिसके बाद आगे की पढ़ाई कनिष्क की वहीं हुई। जब वे 12 साल के हुए तब मां-पिता ब्रिटेन चले गए और परिवार वहीं बस गया।

तो वहीं, ब्रिटेन में सांसद चुने जाने के बाद कनिष्क के सुंडू हाउस स्थित घर पर उनका परिवार खुशी मना रहा है, वहीं मुजफ्फरपुर के दामुचक स्थित सांधो अपार्टमेंट में जश्न शुरू हो गया है। पैतृक आवास पर उनके रिश्तेदारों में जश्‍न का माहौल है। आपको बता दें, मूल रूप से वैशाली के गोरौल स्थित सौंधो के रहने वाले स्व. कृष्ण कुमार और वीणा देवी बहुत साल पहले मुजफ्फरपुर के दामुचक में बस गए थे। स्व. कृष्ण कुमार मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के चेयरमैन और एसकेजे लॉ कॉलेज के फाउंडर थे। उनके तीन बेटों में सबसे छोटे संतोष कुमार के पुत्र कनिष्क नारायण यूके में सांसद चुने गए हैं। करीब दो महीने पहले कनिष्क पारिवारिक पूजा में शामिल होने के लिए माता-पिता के साथ भारत आए थे। लेकिन, चुनावी व्यस्तता के कारण दिल्ली से ही वापस लौट गए। माता-पिता और भाई समेत अन्य परिजन मुजफ्फरपुर आए थे। कनिष्क के चाचा एसकेजे लॉ कॉलेज के निदेशक जयंत कुमार ने कहा कि भतीजे ने मुजफ्फरपुर सहित पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। कनिष्क के पिता मेरे छोटे भाई हैं। ब्रिटेन उनका थर्ड होम है। भाई के परिवार के साथ ही बेटी-दामाद भी वहां पर रहते हैं। पारिवारिक कार्यक्रमों में उनलोगों का आना-जाना लगा रहता है। कनिष्क के पिता संतोष कुमार और माता चेतना सिन्हा कार्डिफ वेल्स में सॉलिसिटर हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.