ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

मिस स्विट्जरलैंड फाइनलिस्ट को पति ने गला घोंटकर मारा, बॉडी पार्ट्स को ब्लेंडर में पीसा, हत्या के 7 महीने बाद हुआ खुलासा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 12, 2024

मुंबई, 12 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मिस स्विजट्जरलैंड फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोक्सिमोविच की हत्या उनके पति थॉमस ने की थी। थॉमस ने क्रिस्टीना की डेड बॉडी के कई टुकड़े कर दिए थे। इनमें से कई टुकड़ों को उसने ब्लेंडर में पीसा। इसे छिपाने के लिए उसने घोल में एसिड मिला दिया था। इस बात का खुलासा स्विट्जरलैंड पुलिस के जांच अधिकारियों ने किया है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, 38 वर्षीय मॉडल क्रिस्टीना की इसी साल 13 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। क्रिस्टीना का शव बिनिंगन शहर में स्थित उनके घर के लॉन्ड्री रूम में मिला था। हत्या के एक दिन बाद (14 फरवरी 2024) ही पुलिस ने क्रिस्टीना के पति थॉमस (41) को गिरफ्तार कर लिया था। मार्च में थॉमस ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। थॉमस ने फेडरल कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने 11 सितंबर को खारिज कर दिया।

वहीं, आरोपी थॉमस ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मैंने आत्मरक्षा में क्रिस्टीना की हत्या की। क्रिस्टीना ने पहले मुझ पर चाकू से हमला किया था। इसके बाद मेैंने अपने बचाव में क्रिस्टीना की हत्या कर दी। स्काई न्यूज के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट में थॉमस पर किसी हमले का निशान नहीं मिला। क्रिस्टीना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि पहले उसका गला घोंटा गया। थॉमस ने अपने कबूलनामे में इस बात को स्वीकार किया है। इसके बाद उसने लॉन्ड्री रूम में आरी, चाकू और पौधों की छंटनी में काम आने वाली कैंची की मदद से क्रिस्टीना की बॉडी के टुकड़े कर दिए। बिनिंगन में पैदा हुई क्रिस्टीना ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की। उन्होंने 2003 में मिस नॉर्थवेस्ट स्विट्जरलैंड का खिताब जीता था। साल 2008 में वे मिस स्विट्जरलैंड की फाइनलिस्ट बनीं। इसके बाद क्रिस्टीना ने कैटवॉक कोच के तौर पर करियर बनाया। क्रिस्टीना ने 2013 में मिस यूनिवर्स पेजेंट के लिए डोमिनिक रिंडर्कनेच को ट्रेनिंग दी थी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.