ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

कैंसर डायग्नोस होने के बाद ट्रूपिंग द कलर इवेंट में शामिल हुई केट मिडलटन, कहा पूरी तरह ठीक नहीं हूँ, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 15, 2024

मुंबई, 15 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटिश शाही घराने की बहू केट मिडलटन ने पब्लिक अपीयरेंस दिया है। केट अपने ससुर किंग चार्ल्स के साथ ट्रूपिंग द कलर परेड में शामिल होने पहुंचीं। किंग चार्ल्स और प्रिसेंस ऑफ वेल्स केट मिडलटन दोनों कैंसर से पीड़ित हैं, फिर भी उन्होंने इस इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अपनी बीमारी का खुलासा करने के बाद केट पहली बार पब्लिक के सामने आई हैं। वो पिछले साल क्रिसमस के बाद से ही जनता के बीच नहीं आई थीं। आपको बता दें, ट्रूपिंग द कलर इवेंट हर साल जून में आयोजित किया जाता है। यह किंग के बर्थडे पर मनाया जाने वाला इवेंट है। इस मौके पर लंदन में एक बड़ी सैनिक परेड आयोजित की जाती है। ऐसा नहीं है कि किंग का जन्म जून में हुआ था। किंग चार्ल्स II के समय से ही यह इवेंट जून में ही आयोजित होता है। जून में इवेंट आयोजित करना एक तरीके से सिंबोलिक है। इस परेड में ब्रिटिश सेना अपना कौशल और पराक्रम दिखाती है। इस परेड में ब्रिटिश सैनिक पूरी सैन्य वर्दी में घोड़ों के साथ परेड और मिलिट्री ड्रिल करते हैं।

इस इवेंट में शामिल होने से पहले केट मिडलटन ने सोशल मीडिया के जरिए अपना हेल्थ अपडेट दिया था। इंस्टाग्राम पर प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ वेल्स अकाउंट पर केट मिडलटन की तरफ से एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें केट ने लिखा कि वे कीमोथेरेपी ले रही हैं और उनकी हालत में सुधार भी हाे रहा है, लेकिन वे खतरे से पूरी तरह बाहर नहीं आई हैं। इलाज के दौरान अच्छे और बुरे दोनों तरह के दिन देख रही हैं। आपको बता दें, केट मिडलटन ने 22 मार्च को वीडियो मैसेज जारी कर कैंसर होने की जानकारी दी थी। जनवरी 2024 में केट के पेट की सर्जरी हुई थी। वो दो हफ्ते अस्पताल में रही थीं। इसके बाद से वो सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आई। यही वजह थी कि उनकी सेहत को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। जनवरी में किंग चार्ल्स को भी कैंसर होने की खबर सामने आई थी। उनके प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ था। उस समय उनके शरीर में किसी गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद बकिंघम पैलेस ने बताया कि उन लक्षणों की जांच में एक प्रकार के कैंसर की पुष्टि हुई है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.