ताजा खबर
Mohammed Shami Return: मोहम्मद शमी की अचानक हो गई टीम में एंट्री, अब बल्लेबाजों के उड़ाएंगे होश   ||    ये है भारत की पावर...! ये है भारत की पावर...! रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स के विमान से उतरे राजनाथ सिं...   ||    ‘BJP सरकार ने पैसा खर्च किया’, कांशीराम जयंती पर मायावती ने की सीएम योगी की जमकर तारीफ   ||    Share Market Today: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, Nifty 25070 अंक के पार, आज इन शेयरों पर रखें नजर   ||    Aaj ka Panchang: आज है कार्तिक मास की तृतीया, रहेगा भरणी नक्षत्र, शुभ-अशुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़े...   ||    BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||   

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा एक बार फिर बने देश के प्रधानमंत्री, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 11, 2024

मुंबई, 11 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। जापान की संसद ने उन्हें अगले प्रधानमंत्री के तौर पर चुना है। जापान में 27 अक्टूबर को संसदीय चुनाव हुए थे। इस चुनाव में इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने बहुमत खो दिया था। LDP को संसदीय चुनाव में सिर्फ 191 सीटें मिली थी और उसे 65 सीटों का नुकसान हुआ था। पिछले 15 सालों में पार्टी का ये सबसे खराब प्रदर्शन था। सोमवार, 11 नवंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। पिछले 30 सालों में पहली बार जापान में प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। इशिबा ने दूसरी पार्टियों के समर्थन के दम पर प्रमुख विपक्षी नेता योशिहिको नोदा को 221-160 से हराया। हालांकि 465 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए 233 का आंकड़ा का जरूरी है।

आपको बता दें, इशिबा ने अक्टूबर में चुनाव हारने के बाद भी पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। इशिबा ने दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन की पेशकश की थी। नई सरकार में पिछली कैबिनेट के ज्यादातर मंत्रियों को फिर से नियुक्त किया जाएगा। हालांकि 3 मंत्री चुनाव में अपनी सीट हार गाए हैं। उनकी जगह नए सदस्यों को मिलेगी। इशिबा के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान के प्रमुख योशिहिको नोदा ने विपक्षी गठबंधन तैयार करने की कोशिश की थी। हालांकि नोदा इस कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए। संसद में पूर्ण बहुमत नहीं होने की वजह से इशिबा को सरकार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.