ताजा खबर
जल्द भारत की सड़कों पर दौड़ेगी Tesla Model Y, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक   ||    मुंबई-पुणे के युवाओं को निशाना बना रही लॉरेंस बिश्नोई गैंग, सोशल मीडिया से बढ़ा रही नेटवर्क   ||    नेपाल में 1.76 किलो अवैध सोना और 18 किलो से ज्यादा चांदी रखने के आरोप में 9 भारतीय गिरफ्तार, ऐसे आए ...   ||    Iran-US Nuclear Talks: रोम में होगी ईरान-अमेरिका में दूसरे दौर की परमाणु वार्ता, जानें ब्यौरा   ||    Time Magazine की टॉप 100 लिस्ट में ट्रंप और यूनुस का नाम शामिल, नहीं मिली किसी भारतीय को जगह   ||    ईरान के पास भी अब होगा परमाणु बम! इन 9 देशों के पास पहले से ही है, जानें किसके पास कितनी संख्या   ||    अमेरिका और साउथ कोरिया की इस हरकत पर भड़का उत्तर कोरिया, दी जवाबी कार्रवाई की धमकी   ||    ट्रंप के खिलाफ कोर्ट पहुंचे भारतीय समेत 4 छात्र, जानें क्या है पूरा मामला   ||    Mahadev Betting App से लिंक पर क्या बोला EaseMyTrip? ईडी ने की थी छापेमारी   ||    वक्फ कानून के 3 प्रावधान कौनसे जिन पर छिड़ी बहस, आज सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई   ||   

ईरानी महिला ने बैन के बावजूद मस्जिद में गाना गाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 7, 2023

मुंबई, 07 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान में महिलाओं पर कई तरह की पाबंदियां हैं। सार्वजनिक जगहों में गाने पर बैन उनमें से एक है। इसके बावजूद एक महिला ने ईरान के इशफान शहर में गाना गाया। ईरान में महिलाओं के मानवाधिकारों पर काम करने वाली एक्टिविस्ट मासिह अलिनेजद ने ये वीडियो शेयर किया है। जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मासिह ने लिखा है कि इतनी हिम्मत वाली औरतें ही एक दिन ईरान के महिला विरोधी लोगों को सत्ता से बाहर करेंगी। दरअसल, महिला ने ये गाना शहर की सबसे ऐतिहासिक मस्जिद में ये गाया है।

इशफान शहर की मस्जिद में जब महिला गाना गा रही थी तो काफी लोग मौजूद थे। कुछ लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद मस्जिद के गार्ड ने उन्हें गाना गाने से रोकने की कोशिश की तो उन्होंने इसका विरोध किया। वो गाना गाती रही, जिसके बाद गार्ड खुद वहां से चला गया। ईरान में पिछले साल हुए हिजाब विरोधी प्रदर्शनों के बाद महिलाएं खुद पर लगी पाबंदियों के खिलाफ खुलकर सामने आ रही हैं। हालांकि, मस्जिद में गाना गाने वाली महिला ने अपना सिर ढका हुआ था। आपको बता दें, 2013 में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने एक फतवा जारी किया था। इसमें कहा गया था कि महिलाओं का गाना तभी मंजूर होगा जब तक उसे सुनकर किसी के अंदर गलत खयाल पैदा नहीं होते हैं। हालांकि, अगर ऐसा होता है तो महिलाएं न तो अकेले, न समूह में गाना गा सकती हैं। तब से वहां महिलाओं के गाने पर पाबंदियां हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.