ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान जा रहे चीनी जहाज को मुंबई पोर्ट पर रोका, मिली बैलिस्टिक मिसाइलों से जुड़ी मशीनरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 2, 2024

मुंबई, 02 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान जा रहे चीनी जहाज को मुंबई के न्हावा शेवा पोर्ट पर रोक दिया है। एजेंसियों को जहाज में संदिग्ध सामान होने की आशंका थी, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान अपने परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइलों के लिए कर सकता है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भारत के कस्टम अधिकारियों ने माल्टा के झंडे वाले एक मर्चेंट शिप CMA CGM एटिला को 23 जनवरी को रोका था। हालांकि, इसकी जानकारी अब सामने आई है। यह जहाज कराची जा रहा था। इस पर इटली की एक कंपनी की कम्प्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (CNC) मशीन मौजूद थी। इसके बाद DRDO की एक टीम ने भी मशीन और जहाज पर मौजूद दूसरे सामानों का निरीक्षण किया।

तो वहीं, DRDO की टीम ने पुष्टि की है कि CNC मशीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के मिसाइल प्रोग्राम में किया जा सकता है। साथ ही, अधिकारियों ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान यूरोप और अमेरिका से प्रतिबंधित सामान हासिल करने के लिए चीन का सहारा ले रहा है, जिससे इसकी पहचान न हो सके। जहाज से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, सामान शंघाई JXE लॉजिस्टिक्स कंपनी से भेजा गया था जो सियालकोट में पाकिस्तान विंग्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पहुंचने वाला था। हालांकि, जांच के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जहाज पर मौजूद सामान का वजन 22 हजार किलो से ज्यादा था। इसे ताइयुआन माइनिंग कंपनी ने भेजा था और यह पाकिस्तान की कॉस्मोस इंजीनियरिंग कंपनी पहुंचने वाला था। पोर्ट पर मौजूद अधिकारियों ने भारत के स्पेशल इंटेलिजेंस अफसरों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद इन अफसरों ने कार्गो की दोबारा जांच की और उसे जब्त कर लिया। बता दें कि पाकिस्तान की कॉस्मोस इंजीनियरिंग कंपनी एक डिफेंस सप्लायर है। यह मार्च 2022 में उस वक्त निगरानी में आई जब कंपनी ने इटली से थर्मोइलेक्ट्रिक सामान को जहाज के जरिए कराची लाने की कोशिश की थी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.