ताजा खबर
सिद्धारमैया के बाद अब DK शिवकुमार के घर नाश्ता, दिल्ली नहीं बेंगलुरु में ही संकट को हल कर रही कांग्र...   ||    क्या कांग्रेस से पूरी तरह अलग हो रहे थरूर? अहम बैठकों से दूरी-PM की तारीफ, कई हैं कारण   ||    Parliament Winter Session: विपक्ष पराजय की निराशा से बाहर निकले, नारे नहीं नीति पर दे जोर… संसद सत्र...   ||    NCR में कितने मंत्री बिना एयर प्यूरीफायर के, कितनों को सीने में जकड़न-खांसी… वायु प्रदूषण को लेकर कि...   ||    पंजाब में कैसे सरकार में आ सकती है BJP? कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया एक रास्ता   ||    दिल्ली में AQI 7 साल बाद सबसे कम… आंकड़ों में जानें प्रदूषण का हाल   ||    अभी और काम करना बाकी…US-यूक्रेन की मीटिंग के बाद बोले विदेश मंत्री रुबियो   ||    ‘भारतीय टैलेंट ने भी अमेरिका को सुपरपावर बनाया…’, इमिग्रेशन पर बोले टेस्ला सीईओ एलन मस्क   ||    बांग्लादेश में शेख हसीना पर एक और बड़ा आरोप, 2009 के सैन्य विद्रोह का ठहराया जिम्मेदार, भारत का भी ल...   ||    इमरान खान को लेकर PTI के प्रदर्शन से हिली पाकिस्तान सरकार, खैबर पख्तूनख्वा में उठा सकती है ये बड़ा क...   ||   

पूर्व पाक PM इमरान की आर्मी चीफ को चिट्ठी, कहा संविधान के दायरे में लौटे सेना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 9, 2025

मुंबई, 09 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को आर्मी चीफ आसिफ मुनीर को एक खुली चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में इमरान ने सेना पर असंवैधानिक गतिविधियों और राजनीतिक दखलअंदाजी का आरोप लगाते हुए आलोचना की है। इमरान खान ने लिखा, पाकिस्तान की स्थिरता और सुरक्षा के लिए यह जरूरी है कि सेना और जनता के बीच की खाई को पाटा जाए। इसके लिए, सेना को संविधान के दायरे में लौटना चाहिए, राजनीति से अलग होना चाहिए और अपनी जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए। चिट्ठी को एक्स पर पोस्ट करते हुए इमरान ने आरोप लगाया कि उन्हें जेल में अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। इमरान ने कहा कि उन्हें 20 दिनों तक फांसी वाली कोठरी में रखा गया था, जहां रोशनी भी नहीं आती है और न बिजली की सुविधा दी गई।

वहीं, इमरान खान ने चिट्ठी में लिखा, इंटेलिजेंस एजेंसियों ने चुनावों में धांधली की और पहले से निर्धारित नतीजों की घोषणा की गई। सरकार ने संविधान में 26वां संशोधन जबरदस्ती पास कराया, जिससे न्यायपालिका पर नियंत्रण कर मनचाहे जजों की नियुक्ति की जा सके। PECA (Prevention of Electronic Crimes Act) जैसे कठोर कानूनों में संशोधन कर असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश की गई। राजनीतिक अस्थिरता और "सत्ता ही सर्वोपरि" की नीति ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया। पाकिस्तान की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी (PTI) को निशाना बनाया और राजनीतिक बदले के लिए सभी राज्य संस्थानों का इस्तेमाल किया गया। अगर इन बिंदुओं पर एक जनमत संग्रह हो, तो 90% पाकिस्तानियों का समर्थन मुझे मिलेगा।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.