ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

इलॉन मस्क बने 12 वें बच्चे के पिता, ज्यादा बच्चे पैदा करने के हिमायती हैं मस्क, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, June 23, 2024

मुंबई, 23 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। स्पेस-X और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क 12 वें बच्चे के पिता बन गए हैं। ये दावा मीडिया हाउस ब्लूमबर्ग ने किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये बच्चा उनकी पार्टनर और न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिसल से हुआ है। बच्चे का जन्म साल की शुरुआत में हुआ था। मस्क ने जानकारी को सीक्रेट रखा था। अब तक मस्क और शिवॉन ने इस बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। इससे पहले दोनों के 2022 में जुड़वा बच्चे हुए थे। इनके अलावा मस्क के 8 बच्चों में से 5 उनकी पहली पत्नी राइटर जस्टिन मस्क के साथ, तीन संगीतकार ग्रिम्स से हुए। मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही है और अच्छे IQ वाले लोगों को बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने 2021 में कहा था कि अगर लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे, तो हमारी सभ्यता खत्म हो जाएगी।

इलॉन मस्क की ऑटोबायोग्राफी लिखने वाले राइटर वाल्टर इसाकसन ने लिखा कि मस्क ने न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिस को बच्चे पैदा करने के लिए कहा था। बाद में खुद शुक्राणु दाता बनने की पेशकश की थी। इससे 15 दिन पहले अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया था कि मस्क ने महिला एम्प्लॉईज पर अपने बच्चे पैदा करने का दबाव डाला था। मामले में तीन महिलाएं सामने आई थी, जिनमें से दो ने दावा किया था कि मस्क और उनके बीच यौन संबंध थे। एक महिला ने बताया कि मस्क ने उससे कई बार अपने बच्चे पैदा करने को लेकर बात की थी। इन महिलाओं में से एक स्पेस-X में इंटर्न थी। तो वहीं, महिलाओं ने बताया था कि जब उन्होंने मस्क से बच्चे करने को मना किया तो उन्हें सैलरी देने से मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, जानबूझकर उनकी परफॉर्मेंस भी खराब की गई थी। उधर, इलॉन मस्क के वकीलों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को खारिज किया था। उनका कहना था कि यह रिपोर्ट फर्जी है और इसमें झूठे आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा स्पेस-X की प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल ने भी आरोपों को गलत बताया है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.