ताजा खबर
होली पर हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, किराए में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी   ||    सेनापति बापट रोड पर इवेंट रद्द होने पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, दो भाइयों पर जानलेवा हमला   ||    पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||   

चीनी रक्षा मंत्री शांगफू 3 हफ्तों से गायब, उन पर है भ्रष्टाचार के आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 15, 2023

मुंबई, 15 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू पिछले 3 हफ्ते से गायब हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। शांगफू सैन्य हथियार की खरीद से जुड़े मामलों में जांच का सामना कर रहे हैं। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने आशंका जताई है कि शांगफू को पद से भी हटाया जा सकता है। अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक चीनी अधिकारी के हवाले से बताया कि डिफेंस मिनिस्टर को पूछताछ के लिए ले जाया गया है। दूसरी तरफ जापान में मौजूद अमेरिकी राजदूत इमैनुएल ने शांगफू के हाउस एरेस्ट में भी होने की आशंका जताई है। 7-8 सितंबर को वियतनाम और सिंगापुर के साथ मीटिंग में शांगफू गायब थे।<br /> <br /> उन्हें आखिरी बार 29 अगस्त को बीजिंग में अफ्रीकी देशों के साथ एक सिक्योरिटी फोरम में भाषण देते हुए देखा गया था। उस महीने की शुरुआत में उन्होंने रूस और बेलारूस का भी दौरा किया था। जुलाई में शांगफू की तरह ही चीन के विदेश मंत्री क्वीन गैंग भी लंबे समय तक गायब रहे थे। इन्हें बाद में मंत्री पद से हटा दिया गया था। दरअसल, जुलाई में चीन के रक्षा मंत्रालय में हथियारों की खरीद करने वाली यूनिट ने एक नोटिस जारी किया था। इसमें हथियार की खरीद में बोली लगाने के प्रोसेस से गड़बड़ियां दूर करने की बात कही गई थी। यूनिट ने पब्लिकली ऐसी रिपोर्ट्स मांगी थी, जिसमें गलतियों से जुड़े सबूत हों। ये रिपोर्ट अक्टूबर 2017 के आसपास के समय से मांगी गई थी। उस दौरान ली शांगफू ही हथियार खरीदने वाले डिपार्टमेंट के हेड थे। वे इस पद पर अक्टूबर 2022 तक थे। रॉयटर्स के मुताबिक, इस यूनिट के 8 और अधिकारियों के नाम भी जांच में शामिल हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.