ताजा खबर
‘वो पागल, बदतमीज, उपद्रवी है’, डोनाल्ड ट्रंप ने किसके लिए कही की ये बात?   ||    ब्रिटेन में क्यों छिड़ा फर्स्ट कजिन मैरिज विवाद? क्या दी गईं दलीलें और क्या कहती है सरकार   ||    पाकिस्तान में ट्रेन हादसा, बम धमाके के बाद पटरी से उतरी जाफर एक्सप्रेस   ||    कैलिफोर्निया में हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 लोग गंभीर रूप से घायल, जांच जारी   ||    अमेरिका में जारी रहेगा शटडाउन, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में क्यों छिड़ा विवाद?   ||    टैरिफ पर ट्रंप का एक और ऐलान, अब ट्रकों पर लगाया 25% टैक्स, कब से होगा लागू?   ||    कौन थे सीनियर IPS अधिकारी वाई पूरन सिंह? जिनका 29 सितंबर को हुआ था ट्रांसफर, पत्नी भी हैं IAS अधिकार...   ||    बिहार SIR के मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी-जिनके नाम काटे, उनकी डिटेल दे चुनाव आयोग   ||    फिजिक्स के लिए अमेरिका के तीन साइंटिस्ट को मिला नोबल पुरस्कार, स्वीडन की एकेडमी ने किया ऐलान   ||    93 साल, अदम्य साहस, असंख्य बलिदान… पढ़ें भारतीय वायुसेना के गौरवशाली इतिहास की कहानी   ||   

तीन दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की घाना यात्रा, पीएम मोदी को बच्चों ने श्लोक से किया स्वागत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 2, 2025

मुंबई, 02 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अफ्रीकी देश घाना पहुंचे, जहां राजधानी एक्रॉ में राष्ट्रपति जॉन महामा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी को 21 तोपों की सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके स्वागत में भारतीय परिधानों में सजे बच्चों ने संस्कृत श्लोकों का पाठ किया, जिसे उन्होंने विशेष रूप से पीएम मोदी के लिए याद किया था। यह यात्रा 30 वर्षों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक घाना यात्रा है। इससे पहले 1957 में पंडित नेहरू और 1995 में नरसिम्हा राव घाना आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी आठ दिनों की पांच देशों की यात्रा पर हैं और उनका पहला पड़ाव घाना है। इसके बाद वे त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया जाएंगे। प्रधानमंत्री के रूप में यह मोदी की त्रिनिदाद एंड टोबैगो और नामीबिया की भी पहली यात्रा होगी। वे ब्राजील में BRICS समिट में भाग लेंगे। घाना प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति महामा के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी जिसमें एनर्जी, कृषि, डिजिटल तकनीक और वैक्सीन हब को लेकर महत्वपूर्ण समझौते होने की उम्मीद है। दोनों नेताओं के बीच भारत के UPI डिजिटल पेमेंट सिस्टम को घाना में लागू करने को लेकर भी बातचीत होगी, जिससे दोनों देशों के बीच डिजिटल लेनदेन आसान हो सकेगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी घाना की संसद को संबोधित करेंगे और वहां के भारतीय समुदाय के 15 हजार से ज्यादा लोगों से मुलाकात करेंगे। घाना के राष्ट्रपति उनके सम्मान में स्टेट डिनर भी आयोजित करेंगे।

भारत और घाना के बीच रिश्ते ऐतिहासिक और मजबूत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दोनों देश एक-दूसरे का समर्थन करते आए हैं। कोविड काल में भारत ने घाना को 6 लाख कोविड वैक्सीन की सहायता दी थी। घाना ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया है। घाना की आजादी में भारत के स्वतंत्रता संग्राम और महात्मा गांधी के विचारों का भी बड़ा प्रभाव रहा है। घाना के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम के नायक क्वामे एन्क्रूमा को ‘अफ्रीका का गांधी’ कहा जाता है। उन्होंने गांधीजी से प्रेरित होकर अहिंसा और सिविल नाफरमानी के जरिए ब्रिटिश शासन के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन चलाया और 1957 में घाना को अफ्रीका का पहला स्वतंत्र देश बनाया। घाना की आजादी के बाद पूरे महाद्वीप में स्वतंत्रता की लहर तेज हो गई और कई देशों ने उपनिवेशवाद से मुक्ति पाई।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.