ताजा खबर
होली पर हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, किराए में सिर्फ मामूली बढ़ोतरी   ||    सेनापति बापट रोड पर इवेंट रद्द होने पर सवाल पूछना पड़ा महंगा, दो भाइयों पर जानलेवा हमला   ||    पुणे में ऑटो की छत पर बैठकर सैर करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी   ||    चार साल बाद पुणे मनपा को मिलेगा नया मेयर, बीजेपी सबसे मजबूत दावेदार   ||    पुणे भूमि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे और पत्नी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी   ||    पुणे में एमईएस के दो अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई   ||    चीनी रिकवरी में सोमेश्वर अव्वल, श्री छत्रपति ने माळेगांव को छोड़ा पीछे   ||    पुणे में भी साथ आए पवार, नगर निगम चुनाव में एनसीपी और एनसीपी (एसपी) का गठबंधन   ||    सलमान खान का 60वां जन्मदिन और ‘बैटल ऑफ गलवान : देशभक्ति और फैंस के लिए खास पल   ||    राजेश खन्ना की 83वीं बर्थ एनिवर्सरी: बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार को जैकी श्रॉफ ने किया याद   ||   

सिंगापुर में 20 साल बाद किसी महिला को दी फांसी की सजा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, July 28, 2023

मुंबई, 28 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। सिंगापुर दुनिया के उन चंद देशों में से एक है जहां, ड्रग्स की तस्करी पर मौत की सजा मिलती है। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में विदेशियों को भी नहीं बख्शता है। सिंगापुर में एक 45 साल की महिला को फांसी की सजा दी गई है। वहां के सेंटर नार्कोटिक्स ब्यूरो ने बताया है कि सारीदेवी बिंते जमानी नाम की महिला से 2018 में 31 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी। वहीं उसे 1 किलो हेरोइन बेचने का दोषी पाया गया था। इसी मामले में उसे फांसी की सजा हुई है।

तो वहीं, ब्यूरो ने बताया है कि जमानी को सजा देने के लिए पूरी तरह से कानून का पालन किया गया। सिंगापुर में पिछले 20 सालों में पहली बार किसी महिला को फांसी की सजा दी गई है। इससे पहले 2004 में एक 36 साल की हेयर ड्रेसर महिला ड्रग्स की तस्करी के जुर्म में फांसी दी गई थी। फिलहाल मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने सिंगापुर के इस कदम की कड़ी आलोचना की है। संगठन ने कहा कि हम डेथ पेनल्टी खत्म कर चुके देशों से अपील करते हैं कि वो सिंगापुर में इस सजा पर पाबंदी लगवाने में हमारी मदद करें। साथ ही, अप्रैल में सिंगापुर में एक तमिल नागरिक को सजा दे दी गई थी।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.