ताजा खबर
कोनी कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रशासन अलर्ट, बड़े पैमाने पर कार्रवाई   ||    महाराष्ट्र में अचानक मौसम का बदला मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित   ||    नई शुरुआत की ओर सलमान खान: साउथ के दिग्गजों संग बड़ा प्रोजेक्ट, ‘मातृभूमि’ पर भी नजरें   ||    विवियन डिसेना के घर गूंजी किलकारी: दूसरी बार बने पिता, बेटे के जन्म से परिवार पूरा   ||    नाना बने अनिल कपूर: सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी, परिवार में आया नन्हा मेहमान   ||    समायरा के 17वें जन्मदिन पर दीया मिर्जा का भावुक नोट, अनदेखी तस्वीरों में झलका मां-बेटी का प्यार   ||    भीमा पाटस चीनी मिल में भीषण आग, ट्रक जलकर खाक   ||    नए शहरों को मेट्रो दर्जा मिलने से HRA पर मिलेगी ज्यादा छूट   ||    पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||   

पुणे बस डिपो में महिला से रेप, कोर्ट में पीड़िता के वकील ने अफवाहों को बताया बेबुनियाद

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 5, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: **पुणे बस डिपो में महिला के साथ हुए रेप मामले पर सोशल मीडिया पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि पीड़िता आरोपी को पहले से जानती थी, उसने उससे पैसे लिए थे और यह सब कुछ सहमति से हुआ था। हालांकि, कोर्ट में मंगलवार को हुई सुनवाई में पीड़ित पक्ष के वकील ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। वकील ने कहा कि इस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं ताकि पीड़िता मानसिक दबाव में आ जाए। उन्होंने कोर्ट से अपील की कि ऐसी झूठी कहानियों पर तुरंत रोक लगाने का आदेश दिया जाए। इस मामले में बुधवार (5 मार्च) को भी सुनवाई होगी।

**घटना को लेकर पुणे की डिप्टी कमिश्नर स्मार्तना पाटिल ने बताया कि 26 वर्षीय महिला घरों में काम करती है और 25 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे अपने गांव जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान आरोपी युवक ने उसे "दीदी" कहकर रोका और पूछा कि वह कहां जा रही है। जब पीड़िता ने अपने गांव जाने की बात कही, तो आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी बस दूसरी जगह खड़ी है और वह उसे वहां छोड़ देगा। महिला ने पहले मना किया, लेकिन जब आरोपी ने यह कहकर विश्वास दिलाया कि वह यहां 10 साल से काम कर रहा है, तो वह उसके साथ चल पड़ी।

बस पार्किंग एरिया पहुंचने के बाद युवक ने एक शिवशाही बस की ओर इशारा किया और कहा कि बस के अंदर जाकर बैठ जाए। जब महिला ने देखा कि बस में अंधेरा है, तो उसने झिझकते हुए युवक से पूछा कि लाइट क्यों नहीं जल रही। इस पर आरोपी ने कहा कि अन्य यात्री सो रहे हैं, इसलिए रोशनी बंद है। जैसे ही महिला बस में चढ़ी, आरोपी ने दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती की।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.