ताजा खबर
इमरान खान को तगड़ा झटका, PTI शासित खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लगाने की तैयारी में सरकार   ||    पाकिस्तान में सैन्य नेतृत्व को लेकर खड़ा हुआ संकट, आसिम मुनीर को CDF बनाने से पहले गायब हुए PM शहबाज   ||    ‘ड्रामा नहीं डिलीवरी, नारा नहीं नीति चलेगी…, संसद सत्र से पहले PM मोदी के विपक्ष को 5 बड़े संदेश   ||    संसद-राष्ट्रपति की मुहर…फिर आसिम मुनीर को क्यों नहीं मिल रहा पाकिस्तान का सबसे पावरफुल पद?   ||    दुनिया में बीजिंग के बड़े दावे हो गए फुस्स, मार्केट में नहीं बिक रहे चीन के हथियार   ||    बाड़मेर ने तय समय से पहले पूरा किया SIR का काम, टॉपर IAS टीना डाबी का जिला बना मिसाल   ||    Gita Mahotsav: हर स्कूल के बस्ते में हो गीता…CM मोहन यादव ने बताया लाइफ बैलेंस करना सिखाता है धर्मं ...   ||    अखिलेश का आरोप: UP हार के बाद बेचैन BJP, SIR के जरिए काटना चाह रही वोट   ||    Parliament Winter Session: ब्लास्ट में बचने से लेकर नॉनवेज छोड़ने तक… पीएम मोदी ने बताई उपराष्ट्रपति...   ||    खराब ट्रैफिक मैनेजमेंट-बेकार पुलिस… बेंगलुरु में क्यों परेशान हो गए सपा सांसद राजीव राय, CM को क्या ...   ||   

पुणे में महिला पुलिस ने इंद्रायणी नदी में कूदकर की आत्महत्या

Photo Source : AajTak

Posted On:Monday, August 26, 2024


पुणे न्यूज डेस्क : पुणे, महाराष्ट्र में एक महिला पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या करने के इरादे से नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए एक व्यक्ति ने भी नदी में कूदने की कोशिश की। आलंदी नगर परिषद और एनडीआरएफ की टीमों द्वारा महिला की खोज जारी है, लेकिन अब तक उसका शव बरामद नहीं हुआ है।

दरअसल, इंद्रायणी नदी में कूदने वाली महिला पुलिसकर्मी का नाम अनुष्का केदार है, जो पुणे पुलिस बल में कार्यरत थीं। 20 वर्षीय अनुष्का ने 2022 में पुलिस बल जॉइन किया था, लेकिन कुछ ही सालों में ऐसा बड़ा कदम उठाने के पीछे क्या कारण है, इस पर पुलिस महकमे में चर्चा हो रही है। पुलिस के अनुसार, अनुष्का पुणे ग्रामीण पुलिस में कार्यरत थीं।

दिघी- वडमुखवाड़ी की निवासी और पुणे ग्रामीण मुख्यालय में तैनात अनुष्का ने रविवार शाम लगभग 5:30 बजे चाकन जाने वाले पुल के गरुड़ स्तंभ से इंद्रायणी नदी में छलांग लगा दी। उन्हें बचाने के प्रयास में एक युवक भी कूदा, लेकिन आलंदी पुलिस ने जानकारी दी है कि पानी का तेज बहाव होने के कारण अनुष्का नदी में बह गईं।

इस दौरान आलंदी नगर परिषद और एनडीआरएफ की बचाव टीम अनुष्का की तलाश कर रही है। कहा जा रहा है कि अनुष्का ने अपने निजी जीवन में समस्याओं के कारण यह कदम उठाया। आलंदी पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था, लेकिन सुबह होते ही इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। अब तक अनुष्का का शव नहीं मिला है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.