ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

पुणे-नागपुर ट्रेन हादसे से बची, चक्कों में मालगाड़ी का गेट फंसा, यात्री घंटों फंसे रहे

Photo Source : New24

Posted On:Saturday, November 16, 2024


पुणे न्यूज डेस्क: मध्य प्रदेश के बॉर्डर एरिया में पुणे-नागपुर AC एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार होने से बच गई। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे ट्रेन के H1 फर्स्ट AC डिब्बे के नीचे चक्कों में मालगाड़ी का गेट फंस गया, जिससे ट्रेन डगमगाई और रुक गई। गनीमत रही कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी या पलटी नहीं। हालांकि, यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा और वे घने जंगलों में फंसे रहे।

रेल कर्मियों ने ट्रेन से फंसे गेट को गैस कटर से काटकर निकाला और इसके बाद ट्रेन को मरम्मत के लिए मूर्तिजापुर स्टेशन ले जाया गया। हादसे के कारण पुणे-नागपुर रूट पर ट्रेनों की आवाजाही दो घंटे तक प्रभावित हुई। ट्रेन की मरम्मत के बाद, सुबह करीब 4:50 बजे इसे नागपुर के लिए रवाना किया गया।

रेलवे अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी गई है और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस घटना की जांच रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल, ट्रेन के चक्कों में फंसे गेट के बारे में जांच जारी है, कि यह गेट पटरी पर कैसे पहुंचा।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.