ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

इंदौर-पुणे बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस में लगी आग, 40 यात्रियों की जान बाल-बाल बची

Photo Source : Google

Posted On:Monday, July 21, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: इंदौर से पुणे जा रही एक स्लीपर बस रविवार रात बड़ा हादसे का शिकार होते-होते बच गई। महू बायपास के पास एक कंटेनर से टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में आठ यात्री घायल हुए, लेकिन गनीमत रही कि आग फैलने से पहले 40 से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, उनका सामान बस में ही जलकर खाक हो गया।

यह हादसा उस समय हुआ जब निजी ट्रैवेल्स की बस पुणे के लिए रवाना हुई थी। महू बायपास पर कंटेनर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते धुएं से घबरा कर यात्री बाहर कूदने लगे। घायल ड्राइवर और अन्य यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद बस से निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इस दौरान हाइवे पर ट्रैफिक भी बाधित रहा। ट्रैवेल्स कंपनी ने डरे हुए यात्रियों को आगे पुणे तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की है।

यात्रियों और कंडक्टर के मुताबिक, कंटेनर से पहले ही धुआं उठ रहा था, जिससे ड्राइवर को कुछ दिखा नहीं और यह टक्कर हो गई। महू और पीथमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर ट्रैफिक और सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.