ताजा खबर
BAPS: सेवा और मानवता का सच्चा उदाहरण   ||    मुंबई-पुणे बस में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: यात्रियों से कीमती सामान की चोरी का खुलासा   ||    “स्वदेशी हथियारों से हुई थी Operation Sindoor में जीत”, वायु सेना दिवस पर बोले एयर चीफ मार्शल   ||    Nobel Prize 2025: सुसुमु, रिचर्ड और एम याघी को मिला केमिस्ट्री में नोबेल प्राइज, क्या है वो खोज जिसन...   ||    IMD Weather Update:अक्टूबर में पड़ेगी जबरदस्त ठंड, 15 किमी की गति से चलेंगी हवाएं, पहाड़ों पर बर्फबा...   ||    कर्नाटक में BJP नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने बताई ये वजह   ||    IPS पूरन कुमार सुसाइड में बड़ा खुलासा, 10 आईपीएस अधिकारियों पर गंभीर आरोप   ||    PM Kisan 21th Installment Date: किसानों को दिवाली से पहले मिलेगी किस्त, वितरण शुरू   ||    ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा   ||    अफगान सीमा के पास पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला, 11 की मौत, TPP ने ली जिम्मेदारी   ||   

महाराष्ट्र में फिर बढ़े कोरोना केस, पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित; स्वास्थ्य मंत्री बोले- डरने की जरूरत नहीं

Photo Source : Google

Posted On:Friday, June 6, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में हल्की बढ़त देखने को मिली है। गुरुवार, 5 जून को राज्यभर में कुल 98 नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए, जिससे इस साल 1 जनवरी से अब तक कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,162 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले पुणे से आए हैं, जहां 48 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को मिले 98 नए केसों में से 34 मुंबई से और 6 ठाणे से सामने आए हैं। इस साल अब तक राज्य में कुल 14,565 सैंपल्स की जांच की गई, जिनमें से 1,162 लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जांच का सिलसिला लगातार जारी है।

इन मामलों में से 597 लोग अब तक कोरोना से ठीक हो चुके हैं, जबकि 17 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 16 लोग पहले से ही अन्य बीमारियों से जूझ रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार के बाद से अब तक कोई नई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है। मुंबई में अब तक कुल 575 केस सामने आए हैं, जिनमें से 569 केवल मई महीने में दर्ज किए गए।

इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई लेकिन साथ ही जनता से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों की इम्यूनिटी अब पहले से बेहतर है और जिन मरीजों की जान गई है, वे पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। उन्होंने प्रशासन को सतर्कता बढ़ाने और निगरानी के निर्देश भी दिए हैं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.