ताजा खबर
PROP पुणे में नई कमेटी का गठन, उदयन माने बने अध्यक्ष   ||    पुणे कार लोन फ्रॉड: ईडी की बड़ी छापेमारी, महंगी गाड़ियाँ और फर्जी दस्तावेज जब्त   ||    ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ की नई तस्वीर ने बढ़ाया रोमांच - लौट आया RGV–Bajpayee का जादू   ||    IFP फेस्टिवल में छाया फातिमा–विजय का जलवा, गुस्ताख इश्क के लिए बढ़ा क्रेज   ||    रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मनाई दूसरी सालगिरह, जल्द बनेगे माता-पिता   ||    काजोल और तनुजा की मौजूदगी में लॉन्च हुआ उत्तर का इमोशनल ट्रेलर   ||    IFFI 2025 में जॉन अब्राहम की ओस्लो: ए टेल ऑफ़ प्रॉमिस ने छू लिया दिल   ||    पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, किस रास्ते आएंगे भारत?   ||    पंजाब रोडवेड के हड़ताली कर्मचारियों पर एक्शन, सभी को किया गया सस्पेंड   ||    नीतीश मंत्रिपरिषद का होगा विस्तार, कैसे जातीय समीकरण साधेगी JDU?   ||   

पुणे के तम्हानी घाट में बस हादसा: 5 की मौत, 13-14 घायल

Photo Source : Twitter

Posted On:Friday, December 20, 2024


पुणे न्यूज डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां यात्रियों से भरी बस खतरनाक मोड़ पर पलट गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि बस चाकन से महाड जा रही थी और उसमें करीब 40 यात्री सवार थे। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसा पुणे के तम्हानी घाट के पास हुआ, जहां एक खड्डे के पास बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह पलट गई।

स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे की तस्वीरें काफी चौंकाने वाली हैं और पूरे इलाके में इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतकों के परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तम्हानी घाट के इस खतरनाक मोड़ पर पहले भी हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह जगह गाड़ियों के लिए बेहद जोखिम भरी है। इस हादसे के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, और अब प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.