ताजा खबर
धर्मा प्रोडक्शंस ने पूरी की सनी संसकारी की तुलसी कुमारी की शूटिंग, सेट की होली तस्वीरों के साथ रिलीज...   ||    नेता और अभिनेता ज्ञान से साथ सलमान खान ने किया बिग बॉस 19 के नए "डेमोक्रेसी थीम" वाले घर का उद्घाटन!   ||    क्या राखी सावंत करेंगी बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री? वायरल ऑडियो क्लिप से मचा हड़कंप   ||    द बैंड्स ऑफ़ बॉलीवुड से बदली सी हवा का सांग रिलीज़ हुआ   ||    'द ट्रायल सीजन 2' और 'जॉली एलएलबी 3' के बीच कोई टकराव नहीं काजोल ने साफ़ किया!!   ||    प्रियदर्शन की फिल्म हैवान में अक्षय कुमार और सैफ अली खान नज़र आएंगे, शूटिंग शुरू हुई!!   ||    ट्रंप के टैरिफ का विरोध करने वाले पूर्व NSA के घर FBI का छापा, भारत पर सख्त रुख की आलोचना से चर्चा म...   ||    यूक्रेन से युद्ध पर रूस का बड़ा ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने भी लिया यूटर्न, पुतिन-जेलेंस्की की मीटिंग पर ...   ||    कौन हैं भारत में अमेरिका के नए एंबेसडर सर्जियो गोर? जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नियुक्त, क्या ब...   ||    टिकटॉक पर अमेरिका में क्यों लगा है बैन? डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई प्रतिबंध की समयसीमा   ||   

प्रो कबड्डी में ऊना के विशाल भारद्वाज की वापसी, पुनेरी पलटन ने 13 लाख में खरीदा

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, June 4, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में ऊना जिले के खिलाड़ी विशाल भारद्वाज ने एक बार फिर अपनी धाक जमाई है। इस बार उन्हें पुनेरी पलटन टीम ने 13 लाख रुपये में खरीदा है। खास बात ये है कि इसी टीम के कोच इस बार डीएसपी ऊना अजय ठाकुर होंगे, जो खुद कबड्डी की दुनिया का बड़ा नाम रह चुके हैं।

विशाल भारद्वाज प्रो कबड्डी लीग में आठवीं बार सिलेक्ट हुए हैं, जो खुद में एक बड़ी उपलब्धि है। यूउनके लगातार शानदार प्रदर्शन को देखते हुए ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा मंडलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार और भाजयुमो अध्यक्ष रुपिंद्र सिंह देहल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और भविष्य के लिए बधाई भी दी है।

विशाल इससे पहले भी प्रो कबड्डी में कई बार खेल चुके हैं और सीजन 6 में तेलुगू टाइटंस के कप्तान भी रह चुके हैं। डिफेंडर के तौर पर खेलने वाले विशाल का डिफेंस काफी मजबूत माना जाता है। वह हर सीजन में अपनी टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हुए हैं।

अब तक विशाल भारद्वाज प्रो कबड्डी में 110 मैच खेल चुके हैं और 370 टैकल प्वाइंट अपने नाम कर चुके हैं। उनकी यही कामयाबी उन्हें हर सीजन में एक मजबूत दावेदार बनाती है। इस बार भी प्रशंसकों को उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.