ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

आतंक के खिलाफ ऑपरेशन 'सिंदूर', भारतीय सेना का करारा जवाब

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, May 7, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान गई थी, जिसके बाद पूरे देश में गुस्से और शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने इस हमले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। इस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत हमला किया। यह ऑपरेशन आतंकवादियों के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

इस हमले में मारे गए पुणे के कौस्तुभ गणबोटे के बेटे कुणाल गणबोटे ने कहा, "हम सभी इस तरह के जवाब का इंतजार कर रहे थे। ऑपरेशन का नाम 'सिंदूर' रखा गया है, जो शायद मेरी मां जैसी महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। हमें सरकार से यही उम्मीद थी और इस कदम से हमें थोड़ा सुकून मिला है।"

कौस्तुभ की पत्नी संगीता गणबोटे ने भी इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा, "सेना ने आतंकियों को जवाब देकर सही कदम उठाया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम देकर उन्होंने महिलाओं का सम्मान किया है। मैं अभी भी कई दिनों तक रोती हूं, लेकिन अब लगता है कि हमारे दर्द का बदला लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी से भी हमें इसी तरह की कार्रवाई की उम्मीद थी और उन्होंने कर दिखाया। आतंकवादियों का सफाया जरूरी है।"


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.