ताजा खबर
ट्रंप के टैरिफ का विरोध करने वाले पूर्व NSA के घर FBI का छापा, भारत पर सख्त रुख की आलोचना से चर्चा म...   ||    यूक्रेन से युद्ध पर रूस का बड़ा ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप ने भी लिया यूटर्न, पुतिन-जेलेंस्की की मीटिंग पर ...   ||    कौन हैं भारत में अमेरिका के नए एंबेसडर सर्जियो गोर? जिन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने किया नियुक्त, क्या ब...   ||    टिकटॉक पर अमेरिका में क्यों लगा है बैन? डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई प्रतिबंध की समयसीमा   ||    ‘तुगलकी फरमान है आधार कार्ड पर लिया गया फैसला’, असम सरकार पर भड़के रफीकुल इस्लाम, क्या है मामला?   ||    2023 से पहले की गाड़ियां खराब कर रहा इथेनॉल वाला पेट्रोल! सरकार की नीति के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में द...   ||    क्या भारत में TikTok की होने जा रही है वापसी? 5 साल पहले लगा था बैन   ||    भारत अंतरिक्ष में बनाएगा अपना स्टेशन, 2028 तक पहला हिस्सा होगा स्थापित   ||    सरासर झूठ है! टिकटॉक नहीं हुआ भारत में अनब्लॉक, केंद्र सरकार ने दिया बड़ा अपडेट   ||    Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी करेंगे राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन का शुभारंभ, चमोली में ...   ||   

क्यूब हाईवेज खरीदेगी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का पुणे-सतारा टोल प्रोजेक्ट

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, August 23, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: सिंगापुर की कंपनी क्यूब हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर पीटीई लिमिटेड (क्यूब हाईवेज) ने अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के पुणे-सतारा टोल रोड (पीएसटीआर) प्रोजेक्ट में 100% हिस्सेदारी खरीदने का फैसला किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस डील का एंटरप्राइज वैल्यू करीब 2000 करोड़ रुपये आंका गया है। डील की खबर के बाद शुक्रवार को बीएसई पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर 4% से ज्यादा गिरकर 289.50 रुपये पर बंद हुआ।

पीएस टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड (SPV) इस प्रोजेक्ट को संचालित करती है। डील पूरी होने पर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को करीब 600 करोड़ रुपये इक्विटी प्रोसीड्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस रकम का इस्तेमाल अपने कोर बिजनेस में भविष्य की ग्रोथ योजनाओं पर करेगी। इसके अलावा यह ट्रांजैक्शन कंपनी के कंसॉलिडेटेड डेट को 1400 करोड़ रुपये तक घटा देगा, जिससे बैलेंस शीट और मजबूत होगी। कंपनी ने कहा है कि स्टैंडअलोन बेसिस पर वह जीरो डेट पोजिशन बनाए रखेगी।

यह प्रोजेक्ट पुणे और सतारा के बीच करीब 140 किलोमीटर लंबे छह लेन एक्सप्रेसवे के विकास, संचालन और रखरखाव के लिए बनाया गया था। इसे बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर (टोल) मॉडल पर तैयार किया गया और अक्टूबर 2010 से इस पर टोल वसूली शुरू हुई थी। उम्मीद है कि यह डील इसी महीने के आखिर तक पूरी हो जाएगी। साल 2020 में भी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने अपना दिल्ली-आगरा टोल रोड एसेट क्यूब हाईवेज को 3600 करोड़ रुपये में बेचा था। कंपनी फिलहाल सात टोल रोड एसेट्स का विविध पोर्टफोलियो ऑपरेट कर रही है।

अगर शेयर बाजार की बात करें तो रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों पर पिछले एक महीने में 23% से अधिक दबाव आया है। वहीं, साल की शुरुआत से अब तक इसमें 9% की गिरावट देखी गई है। हालांकि, छह महीने में शेयर 20% चढ़ा है और पिछले एक साल में इसमें 23% की तेजी आई है। लंबी अवधि देखें तो पिछले पांच साल में इस स्टॉक ने करीब 845% का रिटर्न दिया है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.