ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

लखनऊ से ISIS स्लीपर मॉड्यूल का मास्टरमाइंड रिजवान अली गिरफ्तार, देश में आतंक की थी गहरी साजिश

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, July 12, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ISIS से जुड़े एक वांछित आतंकी रिजवान अली उर्फ अबू सलमा उर्फ मोला को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। पुणे ISIS स्लीपर मॉड्यूल केस में रिजवान 11वां आरोपी है और एजेंसी के मुताबिक वह भारत विरोधी साजिश का अहम चेहरा रहा है। उसकी गिरफ्तारी पर पहले से ही 3 लाख रुपये का इनाम घोषित था और गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी था।

एनआईए के अनुसार, रिजवान अली भारत में आतंकी हमलों की प्लानिंग, संभावित ठिकानों की रेकी और बंदूक व IED बनाने की ट्रेनिंग देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। वह देश में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़कर अस्थिरता फैलाने की गहरी साजिश में शामिल था और आईएसआईएस के लिए भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने के इरादे से काम कर रहा था।

इस केस में अब तक 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सभी पुणे के ISIS स्लीपर सेल से जुड़े हैं, जिनमें मोहम्मद इमरान खान, यूनुस साकी, जुल्फिकार अली बड़ौदावाला, तलहा खान जैसे नाम शामिल हैं। सभी के खिलाफ UAPA, शस्त्र अधिनियम और IPC की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। NIA का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क लंबे समय से भारत में आतंकी हमले, सांप्रदायिक दंगे और हथियारों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त रहा है।

रिजवान अली को कोर्ट ने 18 जुलाई तक NIA की हिरासत में भेज दिया है। एजेंसी का कहना है कि वह अब भी इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने और ISIS की भारत में गतिविधियों को नेस्तनाबूद करने की दिशा में जांच कर रही है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.