ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

फतेहपुर की युवती की दर्दनाक आपबीती – न्याय की गुहार

Photo Source : Google

Posted On:Friday, May 16, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: फतेहपुर के बिंदकी इलाके में एक युवती के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल 2025 को मोहल्ले का एक युवक उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपी पहले उसे घाटमपुर, फिर कानपुर और वहां से पुणे ले गया, जहां एक कमरे में बंधक बनाकर आठ दिनों तक दुष्कर्म किया।

मामला यहीं नहीं रुका। 7 मई को आरोपी का फूफा भी वहां पहुंचा और उसने भी युवती के साथ जबरन संबंध बनाए। पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि अगर किसी को बताया तो उसके घर से हर रोज एक लाश उठेगी। किसी तरह दोनों के चंगुल से छूटकर युवती घर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती बताई।

थाने में न्याय की आस लेकर पहुंची पीड़िता के लिए मुश्किलें और बढ़ गईं। उसका आरोप है कि पुलिस ने उल्टे-सीधे सवाल पूछे, रातभर थाने में बिठाए रखा और आरोपी पक्ष के दबाव में आकर समझौते के लिए मजबूर किया। इससे मानसिक और शारीरिक रूप से टूटी पीड़िता ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है।

अब एसपी अनूप सिंह ने मामले की जांच डीएसपी को सौंपी है, ताकि सच सामने आ सके और पीड़िता को इंसाफ मिल सके।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.