ताजा खबर
अजय देवगन की दृश्यम सक्सेस पार्टी में जुटे बॉलीवुड सितारे   ||    पुणे की आंदेकर गैंग से जुड़े मामले में लक्ष्मी आंदेकर को हाईकोर्ट से जमानत, सरकारी पक्ष की मांग खारि...   ||    पुणे से छुट्टी मिलने के कुछ घंटों बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए शरद पवार, पीएम मोदी ने फोन कर ज...   ||    2 लाख के कर्ज को लेकर घर पहुंचकर दी धमकी, पनवेल में 11वीं मंजिल से कूदी महिला और उसके दो बच्चे   ||    पुणे पुलिस कमिश्नर के बंगले के गेट से टकराई कॉन्स्टेबल की कार, शराब के नशे में होने का आरोप   ||    ये प्रेम मोल लिया का सांग सावन आया है वायरल हुआ   ||    तब्बू के जन्मदिन पर मिला फैंस को खास तोहफा, किंग 100 से महारानी झांसी के दमदार अवतार में आईं नजर   ||    कनिका कपूर ने बताई दूसरी शादी टूटने की वजह, बोलीं मेरी जिंदगी में कोई तीसरा शख्स नहीं है   ||    सलमान खान के स्वैग से लेकर मृणाल ठाकुर की खूबसूरती तक, रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सितारों का ल...   ||    सलमान खान का नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी रिलीज, दो पेग और सुबह की फ्लाइट वाले ट्वीट ने फैंस को किया ...   ||   

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाला आरोपी पुणे से गिरफ्तार

Photo Source : Google

Posted On:Wednesday, March 12, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: बलरामपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और धमकी देकर फरार होने वाले आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान आनंद विश्वकर्मा (28 वर्ष) पिता उदय विश्वकर्मा, निवासी ग्राम भनोरा, थाना बलरामपुर के रूप में हुई है। आरोपी पिछले एक साल से फरार था। बलरामपुर पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गुप्त ऑपरेशन के जरिए पुणे की एक सॉफ्टवेयर कंपनी से आरोपी को पकड़ लिया। बता दें कि 5 अक्टूबर 2023 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आनंद ने 2018 से 2023 तक शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए थे। जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने मना कर दिया और उसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में बलरामपुर थाने में धारा 376 (2) (ढ), 294, 323, 506 और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3 (2) (व) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था, लेकिन पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देश पर थाना प्रभारी बलरामपुर ने एक विशेष टीम गठित की। एएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी और एसडीओपी याकुब मेमन के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक संजय राम के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम को पुणे भेजा गया। पुलिस टीम ने पांच दिन तक गुप्त रूप से पुणे में रहकर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। साइबर सेल की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी गई और आखिरकार उसे पुणे स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी वेस्टिन से गिरफ्तार कर लिया गया।

इस ऑपरेशन को सफल बनाने में थाना प्रभारी भूपेंद्र साहू, सहायक उपनिरीक्षक संजय राम, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र तिवारी, आरक्षक सचिंद्र सिंह और साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने आरोपी को बलरामपुर लाकर आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता और उसके परिवार ने राहत की सांस ली है।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.